featured देश

पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि आज, राहुल गांधी ने किया नमन

Jawahar lal nehru jl nehru पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि आज, राहुल गांधी ने किया नमन

देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की आज 57वीं पुण्यतिथि है। उनकी पुण्यतिथि के मौके पर देश उनको नमन कर रहा है। 27 मई 1964 को जवाहर लाल नेहरू ने अंतिम सांस ली थी। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई दिग्गजों ने जवाहर लाल नेहरू को श्रद्धांजलि दी।

राहुल गांधी ने ट्वीट कर साझा किए विचार

जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर को शेयर करते हुए राहुल गांधी ने उनके विचार साझा किए। राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि बुराई अनियंत्रित होती है और अगर आप से सहन करते हो तो ये पूरे व्यवस्था को जहरीला कर देती है। राहुल गांधी ने ट्वीट में आगे लिखा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर मैं उनके विवेकपूर्ण शब्दों को याद कर रहा हूं।

सीएम केजरीवाल ने भी किया याद

वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी पूर्व पीएम जवाहर लाल नेहरू को याद किया। केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन।

17 साल रहे देश के प्रधानमंत्री

बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को इलाहाबाद में हुआ था। जवाहर लाल नेहरू देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री थे जिन्होंने करीब 17 साल देश की कमान संभाली। और आज भी सबसे लंबे वक्त तक प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड उन्हीं के नाम दर्ज है। साल 1964 में खराब तबीयत के कारण उन्होंने 74 साल की उम्र में प्राण त्याग दिए थे।

Related posts

धर्मेन्द्र प्रधान ने निवेशकों को भारत की विकास गाथा में भागीदार बनने के लिए आमंत्रित किया

mahesh yadav

बसपा प्रमुख मायावती ने लगवाई कोविड वैक्सीन, केंद्र व जनता से की अपील

Shailendra Singh

यूपी ने रचा इतिहास, देश के सामने उदाहरण बनेगा यूपी विधानमंडल का महिला विशेष सत्र – योगी

Rahul