featured खेल

वनडे मैचः इंडिया टीम के पूर्व कप्तान धोनी ने सिडनी में पूरे किए 10 हजार रन

महेंद्र सिंह धौनी वनडे मैचः इंडिया टीम के पूर्व कप्तान धोनी ने सिडनी में पूरे किए 10 हजार रन

वनडे मैचः सिडनी में खेले जा रहे पहले ऑस्ट्रेलिया-इंडिया वनडे मुकाबले में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया है। धोनी के करोड़ों फैंस को उस पल का इंतजार था जब धौनी भारतीय क्रिकेट टीम के लिए ये खाज रिकॉर्ड प्राप्त कर रहे थे। मालूम हो कि इस रिकॉर्ड के लिए धोनी को दो महीने तक का इंतजार करना पड़ा है।

 

महेंद्र सिंह धौनी वनडे मैचः इंडिया टीम के पूर्व कप्तान धोनी ने सिडनी में पूरे किए 10 हजार रन

इसे भी पढ़ें-महेंद्र सिंह धोनी के अनुभव से सीखे भारतीय टीम : गिलक्रिस्ट

गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी ने भारत के लिए वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में दस हजार रन पूरे किए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी वनडे में एक रन बनाते ही धोनी ने यह उपलब्धि प्राप्त की है। इससे पहले धोनी भारत के लिए नौ हजार 999 रन बना चुके थे, लेकिन दो महीने पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ नवंबर 2018 में खेली गई घरेलू वनडे सीरीज में वह इस रिकॉर्ड तक पहुंचने में असफल रहे थे और इस रिकॉर्ड से केवल एक रन पीछे थे।

धोनी ने नए वर्ष में सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे मैच में अपना ये रिकॉर्ड पूरा कर लिया है। वैसे तो धोनी वनडे इंटरनेशनल मैचों में बहुत पहले 10 हजार रन बना चुके हैं। महेंद्र सिंह धौनी के नाम खबर मिलने तक 10, 203 रन दर्ज है। लेकिन, जिसमें 174 रन एशियाई एकादश के लिए बनाए थे। उन्होंने साल 2007 में अफ्रीका एकादश के खिलाफ एशियाई एकादश के लिए खेले तीन मैचों की सीरीज में 174 रन हासिल किए थे।

इसे भी पढ़ें-चिनार क्रिकेट प्रीमियर लीग के मुख्य अतिथि होंगे पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी

आपको बता दे कि धोनी भारत के लिए वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे करने वाले पांचवें बल्लेबाज हो गए हैं। भारत के लिए उनसे पहले ये उपलब्धि सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़ और विराट कोहली प्राप्त कर चुके हैं। आइए जानते हैं कि वनडे में दस हजार के ऊपर रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों के बारे में

वनडे प्रारूप में  10 हजार से अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज-

सचिन तेंदुलकर – 18426 रन, सौरव गांगुली – 11363 रन, राहुल द्रविड़ – 10889 रन, विराट कोहली – 10235 रन, महेंद्र सिंह धोनी – 10203 रन खबर लिखने से कुछ घंटों पहले बना चुके हैं, इसके आगे वह कन्टीन्यू हैं।

Related posts

घाटी शांति की तरफ लौट रही, पिछले साल के मुकाबले कम हुई पत्थरबाजी की घटना

Breaking News

हरियाणवी डांसर और सिंगर हर्षिता की हत्या मामले में अब आये चौंकाने वाले खुलासे

piyush shukla

पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद पर चीन के ढुलमुल रवैए पर सुषमा स्वराज का तंज

piyush shukla