Breaking News यूपी

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव को मिला निर्वाचन आयुक्त का पद

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव को मिला निर्वाचन आयुक्त का पद

लखनऊ: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव रहे अनूप चंद्र पांडे को निर्वाचन आयोग में शामिल कर लिया। उन्हें निर्वाचन आयुक्त के पद पर नियुक्त किया गया है। अनूप चंद्र पांडे 1984 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।

2018 में बनाए गए उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव

अनूप चंद्र पांडे अगस्त 2019 में सेवानिवृत्त हुए थे, इसके पहले 2018 में उन्हें उत्तर प्रदेश का मुख्य सचिव बनाया गया था। मुख्य सचिव के अलावा वह कई अन्य महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। अब उन्हें निर्वाचन आयुक्त के तौर पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक इतिहास में लिए बड़े फैसले

प्रदेश के मुख्य सचिव रहते हुए अनूप चंद्र पांडे ने कई अहम जिम्मेदारी निभाई। उन्होंने पहली बार इन्वेस्टर्स समिट कराने का जिम्मा उठाया, इसके अलावा किसानों की ऋण माफी का मामला भी उन्हीं के भूमिका में पूरा हुआ था। उत्तर प्रदेश में काम करते हुए उन्होंने अपनी लोकप्रियता बनाई थी।

2017 में भाजपा सरकार आने के बाद उन्हें वित्त विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई। उसके बाद औद्योगिक विकास पर भी अनूप चंद्र पांडे ने काम किया, वह मैकेनिकल इंजीनियर की पढ़ाई कर चुके हैं। इसके बाद प्रशासनिक विभाग में उन्होंने अपना दमखम दिखाया, अब चुनाव आयुक्त के तौर पर उनकी नियुक्ति बहुत महत्वपूर्ण है।

Related posts

महिलाओं को सपा से जोड़ने के लिए लीलावती कुशवाहा ने कसी कमर

Aditya Mishra

विकास परियोजनाओं का सीएम त्रिवेन्द्र सिंह ने किया शिलान्यास और लोकार्पण

piyush shukla

खुल गये मथुरा में देवालय के कपाट, अब होंगे कान्हा के दर्शन

Trinath Mishra