देहरादून। लंबी बीमारी के चलते उत्तराखण्ड के पूर्व राज्यपाल सुदर्शन अग्रवाल का निधन हो गया, एक दिन के शोक की घोषण की गई है। सुदर्शन 8 जनवरी 2003 से 28 अक्टूबर 2007 तक उत्तराखंड के राज्यपाल के रूप में कार्यभार संभाला था।
यूके के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए स्व. अग्रवाल के निधन पर 4 जुलाई को एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। राजकीय शोक के दिन प्रदेश के सभी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे और कोई शासकीय मनोरंजन के कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे।