Breaking News featured देश भारत खबर विशेष

बिहार के पूर्व राज्यपाल एम रामा जोइस का निधन ,मुख्य न्यायधीश के रूप में भी दे चुके है सेवा

m rama joyce बिहार के पूर्व राज्यपाल एम रामा जोइस का निधन ,मुख्य न्यायधीश के रूप में भी दे चुके है सेवा

बेंगलुरु – बेंगलुरु से एक बेहद दुखद खबर मिल रही है। आज सुबह बिहार के पूर्व राज्यपाल एम रामा जोइस का लम्बी बीमारी के चलते निधन हो गया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश के पूर्व राज्यपाल एम रामा जोइस के निधन पर शोक प्रकट किया है। बिहार सरकार ने जोइस के सम्मान में मंगलवार को एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदयुरप्पा ने भी उनके निधन पर दुःख व्यक्त कर, भगवान से उनके परिवार को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना है।

झारखण्ड राज्य के भी रह चुके है राज्यपाल –
बिहार और झारखण्ड के पूर्व राज्यपाल एम रामा जोइस का लम्बी बीमारी के चलते आज मंगलवार को निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने इसकी जानकारी दी। बता दे कि वह पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश के रूप में भी कार्य कर चुके है मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने दिवंगत आत्मा की शांति और उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

27 जुलाई 1932 को हुआ था जन्म –
बता दे कि एम रामा जोइस का जन्म 27 जुलाई 1932 को कर्नाटक के शिवमोगा जिले के अरगा गांव में हुआ था। एम रामा जोइस ने शिवमोग्गा और बेंगलुरु में अपनी प्राथमिक शिक्षा पूरी करने के बाद बीए और लॉ की डिग्री हासिल की। उसके बाद उन्हें कुवेम्पु विश्विधालय ने डॉक्टर आफ लॉ की मानद उपाधि से सम्मानित किया। उन्हें सन 1977 में कर्नाटक हाईकोर्ट का जज नियुक्त किया गया। बाद में सन 1992 में उन्हें पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट का मुख्य न्यायधीश नियुक्त किया गया। वह अंग्रेजी और कन्नड़ दोनों भाषाओं में लिखते थे। उन्होंने सर्विस लॉ, हेबियस कॉर्पस लॉ, संवैधानिक कानून पर कई किताबें लिखी थीं। वह कम उम्र से ही आरएसएस से जुड़े थे और न्यायपालिका से सेवानिवृत्त होने के बाद आधिकारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे।

Related posts

केरल के सबरीमाला मंदिर में 50 साल से कम उम्र की दो महिलाओं ने प्रवेश कर रचा इतिहास

Rani Naqvi

तमिलनाडू में पीएम मोदी के खिलाफ प्रदर्शन, एम. करुणानिधि ने काले कपड़े पहनकर किया विरोध

rituraj

जम्मू-कश्मीर:कुलगाम के जेके बैंक में हुआ आतंकी हमला, 2 लोग घायल

rituraj