Breaking News featured राज्य

पूर्व राज्यपाल अश्विनी कुमार ने की आत्महत्या, जाँच में जुटी टीम

ashwani kumar
  • भारत खबर || नई दिल्ली

नागालैंड से बड़ी चौका देने वाली खबर आ रही है। सूत्रों के मुताबिक पता चला है कि बुधवार के नागालैंड के पूर्व राज्यपाल व हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक रह चुके अश्वनी कुमार ने अपने आवास पर खुदकुशी कर ली है। उनकी खुदकुशी करने की वजह तो वह भी सामने नहीं आई है। लेकिन सूत्रों के मुताबिक पता चला है कि उन्होंने अपने घर में फंदे पर लटककर खुदकुशी की है। बताते चलें कि शिमला स्थित ब्राकहास्ट में उनके निजी आवास पर उनका शव लटका हुआ मिला। उनके इस आत्महत्या के प्रयास को लेकर बहुत से सवाल उठ रहे हैं।

आत्महत्या

प्रशासन का कहना है कि अभी इस बात का पता नहीं चल पाया है कि उनकी आत्महत्या करने की क्या वजह थी। प्रशासन द्वारा सारे घटनास्थल को सील कर दिया गया है। प्रशासन का कहना है कि हमारी टीम इसकी जांच में जुटी है।
प्रशासन का यह भी कहना है कि हमें उनके निवास पर सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उनकी जीवन शैली की तंग यात्रा का विवरण है। प्रशासन की रिपोर्ट का के मुताबिक सुसाइड नोट से यह लगता है कि वह पिछले समय से बेहद परेशान चल रहे थे।

ashwani kumar

गौरतलब है कि अश्विनी कुमार भारतीय पुलिस सेवा में डीजीपी पद संभालने के साथ-साथ नागालैंड के राज्यपाल भी रह चुके हैं। इसके पश्चात वह सीबीआई निदेशक भी बने। बताते चलें कि अपने राज्यपाल पद से इस्तीफा देने के बाद वह शुक्ला विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार संभाला। प्रशासन का कहना है कि हमारी टीम इस प्रकरण पर गहनता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद नया खुलासा हो सकता है।

Related posts

सैफ अली खान बहुत पेशेवर हैं: एलेना

Rani Naqvi

श्रीलंका हमले में अब तक 150 से अधिक की मौतें, भारतीय उच्चायोग ने जारी की हेल्पलाइन

bharatkhabar

अनूप जलोटा की गर्लफ्रेंड के पिता पलटे अपने बयान से कहा, रिश्ता खत्म कर दूंगा

mohini kushwaha