उत्तराखंड। कांग्रेस आजादी के बाद देश की पहली सबसे बड़ी पार्टी थी। जिसमें देश के बड़े-बड़े नेताओं ने देश को आगे बढ़ाने के लिए काम किया है। इसी बीच अब कांग्रेस की राजनीति को एक बाद एक कई धक्के लग चुके है। पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल का निधन हो गया। और अब उत्तराखंड से एक दुखदायी खबर आ रही है कि विधानसभा पूर्व उपाध्यक्ष अनुसूया प्रसाद मैखुरी का निधन हो गया है। जिसके बाद से परिवार उनकी मौत के गम में डूबा हुआ है। इसके साथ ही कांग्रेस भवन में उनके निधन पर कांग्रेस भवन में शोक सभा रखकर और साथ ही दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी गई।
शोक सभा में ये लोग रहे मौजूद-
बता दें कि कर्णप्रयाग से कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक और पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष अनुसूया प्रसाद मैखुरी का निधन हो गया है। जिसके चलते कांग्रेस भवन में उनके निधन पर कांग्रेस भवन में शोक सभा रखकर और साथ ही दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह व अन्य कांग्रेसियों ने स्व0 अनुसूया प्रसाद मैखुरी के निधन पर शोक प्रकट करते हुए 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक सभा में पूर्व विधायक हीरा सिंह बिष्ठ, विजयपाल सजवाण, राजकुमार, सूर्यकांत धस्माना, लालचंद शर्मा, आर्येन्द्र शर्मा, गरिमा दसोनी, संजय किशोर, विजय सारस्वत, अजय सिंह, नवीन जौशी आदि मौजूद रहे।