featured यूपी

लखनऊ: लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर पूर्व सीएम कल्याण सिंह, गले में ट्यूब लगाई गई, पढ़ें पूरी खबर

लखनऊ: लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर पूर्व सीएम कल्याण सिंह, गले में ट्यूब लगाई गई, पढ़ें पूरी खबर

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत बेहद नाजुक है। कल्याण सिंह को लाइफ सपोर्ट सिस्टम में रखा गया है। मंगलवार शाम से इंटुबैट, ट्रेकिया में ट्यूब डालकर फेफड़ों को ऑक्सीजन दी जा रही थी।

हाई फ्लो ऑक्सीजन पर है कल्याण सिंह

कल्याण सिंह को अभी तक हाई फ्लो ऑक्सीजन पर थे। उनका ऑक्सीजन लेवल मेंटेन था। डॉक्टर लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं। आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एसजीपीजीआई जाकर कल्याण सिंह से मुलाकात की, राजनाथ सिंह ने कल्याण सिंह का इलाज कर रहे डॉक्टरों से भी बात की।

4 जुलाई को राजनाथ सिंह मिलने पहुंचे थे

इससे पहले 4 जुलाई को राजनाथ सिंह कल्याण सिंह का हाल जानने पहुंचे थे। तब कल्याण सिंह होश में नहीं थे। उस दिन वह किसी को पहचान भी नहीं पा रहे थे। यही हाल बुधवार को भी रहा। राजनाथ से उन्होंने इशारे में ही बातचीत की। 15 मिनट तक राजनाथ पीजीआई में रुके और फिर यही से एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए। राजनाथ के साथ प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह,डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा और कानून मंत्री बृजेश पाठक उनके साथ मौजूद थे।

21 जून से बीमार है पूर्व सीएम कल्याण सिंह

कल्याण सिंह पिछले महीने के 21 जून को लखनऊ के लोहिया अस्पताल में भर्ती किए गए थे। 4 जुलाई को तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर यूपी के सीएम योगी ने उनसे मुकालात की थी। इस बीच उसी दिन उन्हें PGI शिफ्ट किया गया। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, बीएल संतोष समेत बीजेपी संगठन के कई बड़े नेता कल्याण सिंह का हालचाल जानने PGI पहुंचे थे।

पीएम मोदी ने जाना था हाल

प्रधानमंत्री मोदी कल्याण सिंह के पारिवारिक सदस्यों से फोन पर बात कर उनका हालचाल जाना था। इसके अलावा सोशल मीडिया के माध्यम से भी उन्होंने अस्पताल में भर्ती कल्याण सिंह के जल्द स्वास्थ्य होने की कामना की है। यूपी के सीएम योगी ने कल्याण सिंह के बेहतर इलाज व्यवस्था के निर्देश भी दे चुके है।

Related posts

एकता दिवस : सरदार वल्लभ भाई पटेल इतिहास में ही नहीं हैं बल्कि देश वासियों के हृदय में रहते हैं : पीएम मोदी

Neetu Rajbhar

स्वर्ण आरक्षण बिल पर राजद …कांग्रेस का चहेरा बेनकाब – उपमुख्यमंत्री

bharatkhabar

भारत को तबाह करने के मनसूबे पाल रहे चीन पर टूटी नई आफत..

Mamta Gautam