देश यूपी

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री रामनेरश यादव का लखनऊ में निधन

ram naresh यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री रामनेरश यादव का लखनऊ में निधन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रामनरेश यादव का मंगलवार को लंबी बीमारी के बाद लखनऊ के संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे। रामनरेश यादव मध्य प्रदेश के राज्यपाल भी रहे थे। उन्हें 18 नवंबर को एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों के मुताबिक, उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। मंगलवार सुबह करीब नौ बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार बुधवार को उनके गृह जिले आजमगढ़ में किया जाएगा। गौरतलब है कि सितंबर में रामनरेश यादव का मध्य प्रदेश के राज्यपाल पद का कार्यकाल समाप्त हुआ था। वह मध्य प्रदेश के व्यापमं घोटाले में नाम आने के बाद से विवादों में थे।

ram-naresh

लंबे समय से बीमार चल रहे यादव को सांस लेने में दिक्कत के बाद पीजीआई में भर्ती करवाया गया था।रामनरेश यादव आजमगढ़ जिले के फूलपुर तहसील के आंधीपुर गांव के निवासी थे। फूलपुर तहसील के रहने वाले राम नरेश यादव 1977  में जनता दल सरकार में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। इसके बाद आठ सितंबर, 2011 को वह मध्य प्रदेश के राज्यपाल बने और आठ सितंबर, 2016 को उनका कार्यकाल खतम हुआ।

Related posts

माफियाओं और अपराधियों पर कहर बनकर टूटी योगी सरकार, कई अपराधी किए ढेर

Rahul

हरदोई में शोपीस बनी गौशाला, भूखे-प्यासे गोवंशो की हो रही मौत, प्रशासन मौन

bharatkhabar

मुकेश अंबानी ने नोटबंदी पर मोदी को सराहा, कहा अर्थव्यवस्था मजबूत होगी

Rahul srivastava