यूपी

सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री रामनरेश यादव का अंतिम संस्कार आज

ram naresh सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री रामनरेश यादव का अंतिम संस्कार आज

आजमगढ़| उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राम नरेश यादव का पार्थिव शरीर बुधवार सुबह आजमगढ़ के आंधीपुर स्थित उनके आवास पर पहुंचा। पुलिस ने उन्हें सलामी दी। अंतिम दर्शन के उपरांत बुधवार दोपहर बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। आजमगढ़ स्थित उनके पैतृक गांव आंधीपुर में लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

ram-naresh

गौरतलब है कि उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री रामनरेश यादव का मंगलवार को लंबी बीमारी के बाद लखनऊ के संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में निधन हो गया था। वह 89 वर्ष के थे। रामनरेश यादव मध्य प्रदेश के राज्यपाल भी रहे थे। उन्हें 18 नवंबर को एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था।

रामनरेश यादव का सितंबर में मध्य प्रदेश के राज्यपाल पद का कार्यकाल समाप्त हुआ था। वह मध्य प्रदेश के व्यापमं घोटाले में नाम आने के बाद से विवादों में भी थे। लंबे समय से बीमार चल रहे यादव को सांस लेने में दिक्कत के बाद पीजीआई में भर्ती कराया गया था।

रामनरेश यादव आजमगढ़ जिले के फूलपुर तहसील के आंधीपुर गांव के निवासी थे। वह 1977 में जनता दल की सरकार में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे। इसके बाद आठ सितंबर, 2011 में मध्य प्रदेश के राज्यपाल बने और आठ सितंबर, 2016 को उनका कार्यकाल समाप्त हुआ था।

Related posts

विंध्याचल पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कॉरिडोर का हुआ शिलान्यास

Aditya Mishra

Up: कैबिनेट मंत्री बोले- किसानों के हुनर और शक्ति को जगाने का हो रहा प्रयास

Aditya Mishra

आंदोलनकारियों पर पुलिस का लाठीचार्ज

piyush shukla