Breaking News featured देश

पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन होंगी मध्य प्रदेश की नई राज्यपाल

anandiben patel 4 02 1470152377 पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन होंगी मध्य प्रदेश की नई राज्यपाल

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के राज्यपाल ओम प्रकाश कोहली का कार्यकाल लगभग पूरा हो चुका है। इसी को देखते हुए केंद्र सरकार ने राज्य के लिए नए राज्यपाल के नाम का ऐलान कर दिया है। सरकार ने गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल को मध्य प्रदेश का राज्यपाल बनाए जाने का ऐलान कर दिया है। आनंदीबेन के हामी भरने के बाद उन्हें ये कार्य सौंपा जा रहा है। आपको बता दें कि पिछले काफी समय से आनंदीबेन को मध्य प्रदेश का राज्यपाल बनाए जाने को लेकर चर्चा चल रही थी क्योंकि अोम प्रकाश कोहली वैसे तो गुजरात के राज्यपाल हैं, लेकिन उन्हें मध्य प्रदेश का भी अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया था। anandiben patel 4 02 1470152377 पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन होंगी मध्य प्रदेश की नई राज्यपाल

आनंदीबेन को राज्यपाल बनाए जाने को लेकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जल्द ही उन्हें पद एवं गोपनियता की शपथ दिलवाएंगे। गौरतलब है कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद आनंदीबेन पटेल को गुजरात का मुख्यमंत्री बनाया गया था। मुख्यमंत्री के बाद आनंदीबेन के पास ये दूसरा बड़ा कार्य है। इसके अलावा उन्होंने हालिया गुजरात विधानसभा चुनाव भी नहीं लड़ा था। वहीं, आनंदीबेन के बाद विजय रूपाणी को गुजरात का मुख्यमंत्री बनाया गया था. इसके बाद हालिया विधानसभा चुनाव में भी बीजेपी ने रूपाणी को मुख्यमंत्री उम्मीदवार के रूप में पेश किया था.

Related posts

मिसिंग IAF पायलट की सलामती के लिए अखिलेश ने मांगी दुआ

bharatkhabar

सीएम योगी का गलत तरीके से वीडियो वायरल करने पर फंसे कांग्रेस नेता, हुई ये कार्रवाई  

Shailendra Singh

मुबंई पर बरपा बारिश का कहर, जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त

mohini kushwaha