पूर्व कैबिनेट मंत्री नरेंद्र सिंह भाटी की पुण्यतिथि पर नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

लोकप्रिय पूर्व कैबिनेट मंत्री नरेंद्र सिंह भाटी को आज भी स्थानीय जनता करती है याद क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए विकास कार्य बने मिसाल
- संवाददाता || भारत खबर
नौसर। पूर्व कैबिनेट मंत्री व ओसिया के विधायक नरेंद्र सिंह भाटी की 10 वीं पुण्यतिथि हरलाया में मनाई गई। आपको बता दें कि नरेंद्र सिंह भाटी आम जनता के बीच लोकप्रिय विधायक रहे थे इसके अलावा क्षेत्र में आम जनता के प्रति उनका लगाव बेहद दिलचस्प था।
यूथ कांग्रेस कमेटी के महासचिव सुरेश जारी ने बताया कि क्षेत्र में पानी शिक्षा बिजली आज से संबंधित विकास कार्यों के लिए भाटी को आज भी जनमानस याद करती है। गौरतलब है कि क्षेत्र में विकास कार्यों की दिशा में बात करें तो स्थानीय सड़कें और आम जनता के लिए मोहिया की जाने वाली बुनियादी जरूरतों को उपलब्ध कराने में नरेंद्र सिंह भाटी हमेशा तत्पर रहते थे।
एक नेता से कैबिनेट मंत्री तक का सफर तय करने में उन्होंने बहुत सारी मुश्किलों का सामना किया है। हालांकि यह बात तो तय है कि जनता के समर्थन के बगैर कोई भी इतना लंबा सफर तय नहीं कर सकता। नरेंद्र सिंह भाटी को भी जनता का भारी समर्थन प्राप्त था। उनकी पुण्यतिथि पर भीखाराम विश्नोई, शैतान जाणी, अचलाराम मेघवाल, नारायण राम मेघवाल सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने पुष्पांजलि दी।