featured Breaking News देश

पूर्व भाजपा नेता दयाशंकर सिंह बिहार में गिरफ्तार

dhayashankar पूर्व भाजपा नेता दयाशंकर सिंह बिहार में गिरफ्तार

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नेता दयाशंकर सिंह को शुक्रवार को बिहार में गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। पुलिस कई दिनों से उनकी तलाश में थी लेकिन वह फरार थे। अपर पुलिस अधीक्षक केशव यादव ने आईएएनएस को बिहार के बक्सर से फोन पर बताया कि उत्तर प्रदेश विशेष कार्यबल (एसटीएफ) और बिहार पुलिस के संयुक्त दल ने उन्हें बक्सर के चीनी मिल क्षेत्र में पकड़ा।

dhayashankar

यादव ने कहा, “उन्हें उत्तर प्रदेश लाया जा रहा है।” उन्होंने कहा कि इसकी जांच की जा रही है कि वह बिहार कब पहुंचे और किन लोगों ने उनकी मदद की।

दयाशंकर सिंह के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किया गया था। भाजपा के उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष रहने के दौरान 19 जुलाई को मऊ में मायावती के खिलाफ काफी अभद्र टिप्पणी की थी। अगले दिन उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया, जिसके बाद भाजपा से उन्हें निकाल दिया गया। उसके बाद से ही वे फरार थे।

Related posts

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन आ रहे हैं भारत, अहम माना जा रहा ये दौरा

pratiyush chaubey

मथुरा: वृंदावन में धूमधाम से मनाया जाएगा बसंत पंचमी का उत्सव, 50 दिनों तक चलेगा होली महोत्सव

Aditya Mishra

मप्र: 10 घंटे पहले लीक हुआ ITI कॉलेज में इंजीनियरिंग का पेपर, मचा हड़कंप

mahesh yadav