featured Breaking News दुनिया

फ्लोरिडा शहर में ताजा हुई गोलीबारी में 5 लोगों की मौत

Orange County फ्लोरिडा शहर में ताजा हुई गोलीबारी में 5 लोगों की मौत

नई दिल्ली। अमेरिका के फ्लोरिडा शहर में ताजा हुई गोलीबारी में 5 लोगों के मारे जाने की खबर है। इस हमले की पुष्टि करते हुए पुलिस ने कहा है कि इस हमले में जहां 5 लोगों की मौत हुई है वहीं हमलावार ने अपने आपको गोली से उड़ा लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने घटना स्थल की घेराबंदी कर सघन जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक अब स्थित कंट्रोल में है। ये घटना उत्तर पश्चिमी ओरलैंडो के इंडस्ट्रियल पार्क में हुई है। फिलहाल घटना स्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।

Orange County फ्लोरिडा शहर में ताजा हुई गोलीबारी में 5 लोगों की मौत

इस घटना पर ऑरेंज काउंटी शेरिफ के ऑफिस ने दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि जल्द ही इस पूरी घटना को अपने ट्वीट पर साझा करेंगे। इसके साथ ही उसने अभी तक इस घटना में घायलों या उनसे जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी है। फिलहाल अब पुलिस का कहना है कि ये कोई समुदायिक या आंतकी घटना नहीं है।

सूत्रों की माने तो हमलावर यहां का ही पुराना कर्मचारी था। इस हमलावर ने दफ्तर में फायरिंग की है। फिलहाल हमलावर के जीवित होने की कोई खबर नहीं है। इसके पहले ओरलैंडो के पल्स लाइट क्लब में 12 जून 2016 को गोलीबारी हुई थी जिसमें तकरीबन 49 लोगों की मौत हुई थी । इस हमले में 58 लोग घायल हुए थे।

Related posts

राम और अयोध्या को लेकर सपा और भाजपा की जंग जारी

piyush shukla

वानी वेंकटेश एअरटेल के रिटेल सीईओ नियुक्त

Rahul srivastava

उत्तर भारत में बीती रात आंधी-तूफान ने बरपाया कहर, दिल्ली-एनसीआर में चलीं तेज हवाएं

Rani Naqvi