लखनऊ: यूपी में मानसून ने दस्तक दे दी है। प्रदेश में हो रही बारिश के चलते कई नदियों में जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गए हैं। यूपी के 16 जिलों में बढ़ रहे बाढ़ के खतरे ने प्रशासन की चिंताएं बढ़ा दी है।
शारदा, घाघरा, राप्ती जैसी नदियों के उफान से 16 जिले बाढ़ की चपेट में आ सकते हैं। खतरे को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ प्रभावित जिलों में सर्च और रेस्क्यू के लिए NDRF, SDRF और पीसी की 42 टीमों को तैनात कर दिया है। इसके साथ ही 222 बाढ़ चौकियों को भी स्थापित किया गया है।
बाढ़ की चपेट में 16 जिले
प्रदेश के 16 जिले, जिनमें बहराइच, बलरामपुर, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर, कशीनगर, महाराजगंज, पीलीभीत, सीतापुर, श्रावस्ती, देवरिया, बिजनौर, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बस्ती, मऊ, बलिया शामिल हैं। इन 16 जिलों में अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह बाढ़ को लेकर अपनी तैयारी मजबूत रखें। प्रशासन ने एडवाइजरी भी जारी की है। एहतियात के तौर पर 26 नाव, 58 मेडिकल टीम को तैयार कर दिया गया है।