Breaking News featured देश

बिहार,असम और पश्चिम बंगाल के साथ पूर्वोत्तर में बाढ़ के हालात बिगड़े

Flood situation Bihar Assam West Bengal Northeast बिहार,असम और पश्चिम बंगाल के साथ पूर्वोत्तर में बाढ़ के हालात बिगड़े

नई दिल्ली। बिहार में बीते दिनों से लगातार हो रही बारिश और पहाड़ी नदियों में आया ऊफान अब कहर बनकर टूट रहा है। जिसके चलते अब लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही बारिश और नदियों के बढ़े जल स्तर ने कई इलाकों को घेर लिया है। अररिया और सुपौल जिले में बारिश और बाढ़ से हालात बेहद खराब हैं। इसके साथ ही असम और पश्चिम बंगाल के हालात थी बारिश और बाढ़ के चलते बत्तर हो गए हैं। असम के 19 जिले और 1752 गांव बाढ़ की चपेट में हैं तो पश्चिम बंगाल के कई जिलों में बाढ़ अपना कहर बरपा रही है।

Flood situation Bihar Assam West Bengal Northeast बिहार,असम और पश्चिम बंगाल के साथ पूर्वोत्तर में बाढ़ के हालात बिगड़े

मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में बिहार में बाढ़ के हालात और खराब हो सकते हैं। अभी 4 दिनों का मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है। बिहार के कई इलाकों में भीषण बारिश की संभावना जताई जा रही है। अररिया जिले में हुई भीषण बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। लोग सड़कों पर खड़ी गाडियों का धक्का देकर आगे बढ़ा रहे हैं। वहीं बिहार का शोक कही जाने वाली कोसी का जल स्तर उफान पर है। सुपौल समेत कई जिलों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।

वहीं असम में बाढ़ अपना विनाश कारी रूप लिए हैं। इसबार फिर बाढ़ अपना कहर बरपाना शुरू किए हुए है। इस वक्त 19 जिलों के कऱीब 12 गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। इस हालात में डूबने से अब तक 5 जाने जा चुकी हैं। असम में ब्रह्मपुत्रा नदीं खतरे के निशान के करीब आ चुकी है। कई इलाकों में पानी भरना शुरू हो गया है। ऐसे हालात में राहत और बचाव की टीमें इलाकों का दौरा कर लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने के काम में लगी हुई हैं। सरकारी आंकड़ों की माने तो इस वक्त 19 जिलों के 11 लाख लोग बाढ़ की चपेट में आ गए हैं।

वहीं पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा में भी बाढ़ के चलते आम जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। राज्य की राजधानी अगरतला में कई इलाकों में पानी भरा हुआ है। इसके साथ ही निचले इलाकों में लोगों के घरों के अंदर पानी घुस जाने से हालात गम्भीर हो गए हैं। राजधानी में बाढ़ के हालात के चलते 20 हजार लोगों के सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। जहां पर सरकार की ओर से इनके इलाज और रहने के साथ खाने पीने का इंतजाम किया गया है।

बाढ़ के कहर से पश्चिम बंगाल भी अछूता नहीं है। लगातार हो रही बारिश और नदियों के बढ़े जलस्तर ने कई जिलों में बाढ़ के हालात पैदा कर दिए हैं।उत्तरी बंगाल के अलीपुरद्वार, पश्चिमी बंगाल के जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और दिनाजपुर जिलों में पानी अपना कहर बरपा रहा है। घरों में पानी के भरने से लोग बेघर हो गए हैं। कई इलाकों में नदियों का पानी भर गया है। बाढ़ में फंसे लोगों के बचाने के लिए सरकार की ओर से राहत बचाव कार्य किया जा रहा है।

 

 

Related posts

देश में कोरोना के मामलों की संख्या 2 लाख 76 हजार, ठीक होने का आंकड़ा 1 लाख 33 हजार

Rani Naqvi

बिहार: 12वीं पास हैं तो आप भी कर सकते हैं कमाई, 3 लाख दे रही है सरकार

pratiyush chaubey

मेरठ के लिए एक बेहद डराने वाली खबर, बीजेपी नेता के पिता के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि 

Shubham Gupta