featured जम्मू - कश्मीर देश

बारिश के तांडव से चार लोगों की मौत

greater kailash flood बारिश के तांडव से चार लोगों की मौत

जीवन नगर पुल बहने से 15 गांव का संपर्क टूटा,  कई घरों में पानी घुसा

vehical stranded बारिश के तांडव से चार लोगों की मौत

भारत खबर, जम्मू कश्मीर-राजेश विद्यार्थी

दिवाना मंदिर की छत पर बिजली गिरी

जम्मू कश्मीर। मूसलाधार बारिश ने जम्मू कश्मीर में तांडव मचाया। बारिश से पुंछ और रियासी में चार लोगों की मौत हो गई। कई मवेशी दब गए और जम्मू शहर में भी कई कालोनियों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई। कई घरों में पानी घुस गए और कुछ टूट गए। वहीं, जम्मू श्रीनगर हाईवे दूसरे दिन भी बंद रहा और हजारों गाड़ियों दोनों और से फंस गईं। शहर के जीवन नगर क्षेत्र मेंएक पुल टूट गया, जिससे 15 गांव का संपर्क मार्ग बाधित हो गया। सुबह दो बार बिजली कड़कने से लोग नींद से जाग गए और सहम गए। बिजली पुराने शहर के पक्का डंगा स्थित इतिहासिक दिवाना मंदिर की छत पर गिरी। छत का कुछ नुकसान हुआ और लोग भी घरों से बाहर आ गए। अन्य किसी जान माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

मलबे में दबे चार लोग, कई मवेशी भी दबे
जम्मू। रियासी के माहौर में मूसलादार बारिश से कई जगहों पर भूस्खलन हुआ। भूस्खलन के कारण पति पत्नी सहित तीन लोग भूस्खलन में दब गए। स्थानीय लोगों ने मलबे में दबे मोहम्मद खलील और उसकी पत्नी रूखसाना बेगम को प्रशासन की मदद से बाहर निकाला। इसी स्थान के नलदीक ही मोहम्मद असलम भी मलबे की चपेट में आ गया और उसके कई मवश्ेाी भी मारे गए। बारिश से बचने के लिए सभी पहाड़ी क्षेत्र में बने ढ़ोक में शरण लेने जा रहे थे। रास्ते में ही  भूस्खलन की चपेट में आ गए। सुबह आम लोग घटनास्थल पर पहुंचे और प्रशासन की मदद सभी लोगों के शवों को बाहर निकाला। वहीं, पुंछ के पहाड़ी क्षेत्र में भी एक व्यक्ति का घर टूट गया। घर पहाड़ी पर बना हुआ था और बारिश के कारण घर का एक हिस्सा गिर गया। हिस्सा गिरने से घर के मालिक की मौत हो गई।

पुल टूटने से 15 गांव का संपर्क बाधित
जम्मू। शहर के जीवन नगर क्षेत्र में बारिश के कारण नाले में बाढ़़ आ गई। पानी का बहाव तेज था और जलस्तर इतना बढ़ गया कि पुल को बहा ले गया। पुल का एक हिस्सा टूट गया और पानी में बह गया। पुल टूटने के कारण जीवन नगर, बिश्नाह आदि क्षेत्रों के गांवों का संपर्क टूट गया। अब लोगों को लंबे रास्ते से अपने गांव पहुंचना होगा। दोपहर के समय बारिश कम होने से पाी का स्तर कम हुआ और लोग घटनास्थल पर पहुंचे।

कई घरों में घुसा पानी
जम्मू। ग्रेटर कैलाश क्षेत्र में बारिश से बाढ़ की स्थिति बनी रही। पानी लोगों के घरों में जा घुसा और सड़कें भी नदी में बदल गई। कुछ घरों में भी पानी घुस गया। शहर के निचले इलाकों भगवती नगर, शक्ति नगर, निक्की तवी, ज्यूल चैक में भी जलभराव हो गया। कई जगहों पर सड़कें टूट गईं और पानी भरा रहा। सड़क पर मिट्टी फैल गई और पानी के बीच से लोगों को गुजरना पड़ा।

मंदिर पर गिरी बिजली
जम्मू। शहर के इतिहासिक मंदिर दिवाना मंदिर में सुबह बिजली गिरी। दो बाहर बिजली ऐसी कड़की कि लोगों को लगा कि आसपास ही कहीं बिजली गिरी है। लोग सहम गए और पता करने लगे कि कहां बिजली गिरी है। बिजली दिवाना मंदिर की छत पर गिरी और कुछ हिस्सा टूट गया। मंदिर का निर्माण 19 वीं सदी में जम्मू कश्मीर के महाराजा के दिवान ने किया था। सौ वर्षों से भी अधिक पुराने मंदिर परिसर में रामलीला का मंचन किया जाता है।

दूसरे दिन भी जम्मू श्रीनगर हाईवे बंद

जम्मू। रामबन के नजदीक पस्सियां गिरने से जम्मू श्रीनगर हाईवे दूसरे दिन भी बंद रहा। जोनल ट्रैफिक हेडक्वार्टर के अनुसार रास्ते से पस्सियां हटाने का काम जोरों पर है। सीमा सड़क संगठन लगातार हाईवे खोलने में जुटा है। जवाहर टन्नल और उधमपुर के जखेनी चैक पर हजारों ट्रक फंस गए और रास्ता खुलने के बाद ही इनकी आवाजाही संभव हो सकेगी।

 

 

Related posts

नगर निगम ने जीता अटल निर्मल पुरुस्कार, CM ने किया सम्मानित, 5 निकायों को दिया गया स्वच्छता गौरव सम्मान

Rahul

कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम, कहा- कांग्रेस के नेता कहते हैं कि घर-घर से अफजल निकलेगा

Breaking News

मिशन पूरा नहीं होने तक घर नहीं जाऊंगी: इरोम शर्मिला

bharatkhabar