Breaking News featured हेल्थ

गोमती नगर के निजी अस्पताल में पांच मरीजों की मौत

untitled 25 गोमती नगर के निजी अस्पताल में पांच मरीजों की मौत

लखनऊ। गोमती नगर स्थित टेंडर पॉम हॉस्पिटल में पांच मरीजों की मौत हो गई। सभी मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे। अस्पताल में हंगामा मच गया। मरीजों की मौत से नाराज परिवारीजनों ने अस्पताल के बाहर धरना देते हुए हंगामा भी किया।

ऑक्सीजन खत्म होने से अचानक बना संकट

शहीद पथ स्थित टेंडर पॉम अस्पताल में देर रात एक मरीज की मौत हो गई। आरोप हैं कि ऑक्सीजन की किल्लत हो गई। देखते-देखते कई मरीजों ने दम तोड़ दिया। इससे अस्पताल में कोहराम मच गया।इंदिरा नगर निवासी रेखा सिंह, पोस्ट कोविड में शंकर गुप्ता समेत अन्य मरीजों की जान चली गई।

परिवारीजन निधि मिश्रा का आरोप है कि जीजा शंकर गुप्ता अवध विहार में रहते हैं। उन्हें 14 को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आरोप हैं कि 28 अप्रैल की रात करीब आठ बजे ऑक्सीजन का संकट हुआ। मरीज वेंटिलेटर पर थे। नाराज निधि मिश्रा गुरुवार सुबह अस्पताल गेट के बाहर धरना पर बैठ गईं।

पुलिस कर्मियों ने समझा-बुझाकर शांत कराया। अस्पताल में तीन सौ बेड हैं। इसमें कोरोना व दूसरी बीमारी से पीड़ित मरीज भर्ती किए जा रहे हैं। ज्यादातर बेड भरे हैं। बीती रात से अस्पताल में मौत का तांडव शुरू हुआ। पांच मरीजों की सांसें थम गईं। गुस्से तीमारदारों ने हंगामा किया।

टेंडर पॉम अस्पताल  प्रशासन का कहना है-

अस्पताल में पांच मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ा। मरीजों को बचाने की पूरी कोशिश की गई, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। ऑक्सीजन की कमी से किसी भी मरीज की जान नहीं गई। जिन भी मरीजो की मौत हुई है। वह गंभीर थे। तीमारदारों के आरोप बेबुनियाद हैं।

Related posts

26 जनवरी 2022 का पंचांग: बुधवार, जानें आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Neetu Rajbhar

जेपी बिल्डर्स के खिलाफ लोगों ने किया प्रदर्शन

Pradeep sharma

6 जून को धरती पर गिरेगा उल्का पिंड जानिए कैसे मचाएगा तबाही..

Mamta Gautam