featured Breaking News देश बिहार राज्य

ट्रेन के वॉशरूम में लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म, नेपाल के रहने वाले थे आरोपी

gangrape 2 ट्रेन के वॉशरूम में लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म, नेपाल के रहने वाले थे आरोपी

बिहार। बिहार में अपराध का ग्राफ कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। ताजा मामला गैंगरेप का सनसनीखेज सामने आया है। यहां एक लड़की से चलती ट्रेन के वॉशरूम में कुछ मजदूरों ने दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दे दिया। जानकारी के अनुसार पांच आरोपियों ने इस वारदात का अंजाम दिया है जोकि मूल रूप से नेपाली और पेशे से मजदूरी करते है।

gangrape 2 ट्रेन के वॉशरूम में लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म, नेपाल के रहने वाले थे आरोपी
gangrape with girl

जानकारी के अनुसार लड़की के घर में उसकी कुछ अनबन हो गई थी जिसके बाद उसने घर छोड़ने का फैसला कर लिया था। लड़की सीतामढ़ी की रहने वाली है जोकि दरभंगा एक्सप्रेस ट्रेन से दरभंगा आ गई थी। जानकारी है कि जीस सीट पर वह बैठी थी उसी के बगल में एक नेपाली मूल का युवक था जोकि अहमदाबाद मजदूरी करने के लिए जा रहा था, दोनों में पहले बातचीत हुए और दोस्ती हो गई। आरोपी पीड़िता को झांसा देकर वॉशरूम में ले गया जहां आरोपी और उसके पांच साथियों ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म जैसी घटिया वारदात को अंजाम दिया। ऐसे में आरोपी युवती को दूसरी ट्रेन से अहमदाबाद लेकर जा रहे थे। लेकिन वहां किसी युवक को शक हो गया और उसने पुलिस में इसकी जानकारी दे दी। जिसके बाद तत्काल पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल मामले में पुलिस जांच कर रही है।

Related posts

Asia Richect Person: चीन के अरबपति झोंग शैनशैन बने एशिया के दूसरे सबसे रईस शख्स, गौतम अडानी को दी मात

Rahul

बीजेपी बाबर-अकबर की कलंक कथा को मिटाकर बिगड़े इतिहास को सुधार रही: संगीत सोम

Rani Naqvi

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दिल्ली में एम्स कॉलोनियों के पुनर्विकास को मंजूरी दी

bharatkhabar