Breaking News featured देश भारत खबर विशेष यूपी

राम की पैड़ी पर जलाए जाएंगे साढ़े 5 लाख दीपक, अयोध्या को मक्का जैसा विकसित करेगी योगी सरकार

e55d5561 e588 4057 8ab2 f3f8bd42504f राम की पैड़ी पर जलाए जाएंगे साढ़े 5 लाख दीपक, अयोध्या को मक्का जैसा विकसित करेगी योगी सरकार

अयोध्या। हर बार की तर​ह इस बार भी दीवाली पर राम की नगरी अयोध्या को दीपों की रोशनी से जगमगाया जाएगा। इस दिन भगवान राम 14 वर्ष का वनवास काटकर वापस अयोध्या नगरी लौटे थे। जिसके उपलक्ष में अयोध्या वासियों ने भगवान रामए माता सीता और लक्ष्मण के स्वागत के लिए पूरी अयोध्या को दीपों से जगमगाया था। जिसके बाद से ही दिपावली को मनाया जाता है। इस बार अयोध्या के दीपोत्सव कार्यक्रम में बदलाव हुआ है। अब 12 नवंबर को भगवान राम के आने का उल्लास मनाया जाएगा और 13 नवंबर को अयोध्या की राम की पैड़ी पर दीपोत्सव किया जाएगा।

नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी-

बता दें कि राम जन्मभूमि परिसर में पहली बार चार हजार दीपक जलाए जाएंगे. वहीं, राम की पैड़ी पर साढे पांच लाख दीपक जलाकर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है. दीपोत्सव कार्यक्रम के दौरान राम की पैड़ी पर राम मंदिर और महिला सशक्तिकरण को प्रदर्शित करते रेखा चित्र दिखाई देंगे.  दीपावली के दिन पूरी अयोध्या को रोशनी से जगमगाने की तैयारी है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करके कहा कि अयोध्या में दीपावली पर संपन्न होने वाले ‘दीपोत्सव-2020’ को भव्य स्वरूप प्रदान किया जाएगा. सीएम ऑफिस से ट्वीट में कहा गया कि अत्याधुनिक तकनीक पर आधारित ‘लेजर शो’ के माध्यम से भगवान श्री राम के अयोध्या आगमन का चित्रण किया जाएगा. आगमन के पश्चात नगरवासियों द्वारा उनके स्वागत में प्रज्ज्वलित किए गए दीपों की जगमगाहट के साथ ही उनकी प्रसन्नता और प्रभु श्री राम के स्वागत में किए गए आयोजन को भी दर्शाएगा.

इस वर्ष आयोजित होने वाले लेजर शो में श्री राम की स्तुति-

सीएम ऑफिस के मुताबिक, इस वर्ष आयोजित होने वाले लेजर शो में जहां एक ओर प्रभु श्री राम की स्तुति ‘श्री रामचन्द्र कृपालु भजमन’ पृष्ठभूमि में सुनने को मिलेगी वहीं लेजर द्वारा वर्चुअल आतिशबाजी का कार्यक्रम ‘दीपोत्सव-2020’ एक प्रमुख आकर्षण होगा. योगी सरकार के प्रवक्ता और सूबे के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह के मुताबिक़ सरकार धार्मिक स्थल के साथ ही पर्यटन के नज़रिये से भी अयोध्या को विकसित करने की तैयारी में हैं. इस बारे में काम शुरू भी हो चुका है. अभी तक वेटिकन सिटी और मक्का मदीना को ही दुनिया के बड़े धार्मिक स्थलों के रूप में जाना जाता था, लेकिन सरकार अयोध्या को उनसे भी ज़्यादा खूबसूरत और विकसित करेगी, क्योंकि आने वाले कुछ सालों में अयोध्या दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक सेंटर बनेगा.

Related posts

एमपी की अफसर ने कहा: मोदी शुरू करें ‘राजीव गांधी आत्महत्या योजना’

bharatkhabar

मौलाना फरंगी महली ने जारी की एडवाइजरी, रमजान में भी कोविड-19 प्रोटोकॉल का हो पालन

Aditya Mishra

AIIMS की प्रवेश परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, एक माह के लिए टले एग्‍जाम   

Shailendra Singh