featured देश राज्य

ओखी चक्रवात का खतरा मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह

okhi cyclone

मुंबई। मुंबई के समीप स्थित अरबी समुद्र में चार और पांच दिसम्बर को ओखी नामक चक्रवात के आने से खतरे की आशंका जताई गई है। इस लिए मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह राज्य आपत्ति व्यवस्थापन विभाग ने दी है। राज्य आपत्ति व्यवस्थापन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मुंबई के समीपस्थ अरबी समुद्र में चार और पांच दिसम्बर को ओखी नामक चक्रवात आ सकता है। हालांकि यह ओखी चक्रवात अभी मुंबई से एक हजार किलोमीटर दूर है। छह दिसम्बर को इसके वेग में कमी आ सकती है।

okhi cyclone
okhi cyclone

बता दें कि ओखी चक्रवात के चलते केरल और तमिलनाडु के लगभग एक हजार मछुआरों ने सिंधुदुर्ग के देवगढ़ में आश्रय लिया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट करते हुए कहा है कि सभी मछुआरे सकुशल हैं। साथ ही जिलाधिकारी और स्थानीय प्रशासन को सभी मछुआरों का ध्यान रखने के लिए आदेश दिया गया है और मुंबई में मछुआरों को सलाह दी गई है कि वे समुद्र में न जाएं।

Related posts

राजनीति की पिच पर हरभजन सिंह, कांग्रेस के होंगे उम्मीदवार

shipra saxena

चुनाव आयोग का नया नियम: मतदान से 48 घंटे पहले नहीं जारी होगा घोषणा पत्र

bharatkhabar

कर्जमाफी के विरोध में पूर्व गवर्नर,कहा कर्जमाफी का फायदा मिलता है सांठगाठ वालों को

mahesh yadav