लाइफस्टाइल

भारत में पहली बार इंस्टाग्राम अवॉर्ड-ये सेलेब्रिटी रहे टॉप

7dd615f8 1061 438b 97a3 fa9f92a2cc18 भारत में पहली बार इंस्टाग्राम अवॉर्ड-ये सेलेब्रिटी रहे टॉप

नई दिल्ली। आपने कई अवॉर्ड के बारें में होगा पर आज हम आपको जिस अवॉर्ड के बारें में बताने जा रहे हैं उसके बारें मे सुनकर आप दंग रह जाएंगे जी हां आप सभी इंस्टाग्राम को तो जानते ही होगे जी हां वहीं जिस पर लोग फॉटो शेयर करते हैं। फोटो शेयरिंग ऐप इंस्टाग्राम ने भारत में पहली बार इंस्टाग्राम अवॉर्ड की घोषणा की है। बता दे कि इन अवॉर्ड में भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली ही मैन ऑफ द मैच रहे इस अवॉर्ड में विराट को ‘मोस्ट इंगेज्ड सेलिब्रिटी’के रुप में चुना गया। बता दे कि विराट की पोस्ट पर यूजर्स के लाइक्स और कमेंट सबसे ज्यादा रहते हैं पर इस अवॉर्ड में विराट की अनुष्का को जगह नहीं मिली तो वहीं एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स के मामले में भारत में सबसे आगे हैं।

7dd615f8 1061 438b 97a3 fa9f92a2cc18 भारत में पहली बार इंस्टाग्राम अवॉर्ड-ये सेलेब्रिटी रहे टॉप

33लाख लोगों ने किया लाइक

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की 11दिसंबर को शादी हुई थी। और विराट की ओर से उनकी शादी की फॉटो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया था जिसे लगभग 33लाख लोगों ने लाइक किया और इसी पोस्ट की वजह से विराट इंस्टाग्राम के सबसे इंगेज्ड सेलेब्रिटी बने।

दीपिका पादुकोण बनी फॉलोअर्स के मामले ंमें नंबर-1

दीपिका पादुकोण भारत की सबसे ज्यादा फॉलो करनी वाली एक्ट्रेस की सूची में शामिल हो गई हैं। बता दे कि अभी करीब 2 करोड़ 24 लाख फॉलोअर्स हैं. 2 करोड़ 21 लाख फॉलोअर्स के साथ प्रियंका चोपड़ा दूसरे नंबर पर रहीं हैं।एक्ट्रेस आलिया भट्‌ट और श्रद्धा कपूर के इंस्टाग्राम पर 2 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. इन दोनों को भी 2 करोड़ फॉलोअर्स पूरे करने का अवॉर्ड दिया गया। विराट कोहली के 1 करोड़ 98 लाख फॉलोअर्स हैं।

विराट कोहली की इंस्टाग्राम से कमाई 3.2

पिछले साल आई फोर्ब्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इंस्टाग्राम पर किए एक पोस्ट से विराट कोहली करीब 3.2 करोड़ रुपए कमाते हैं। ये कमाई उनके पोस्ट पर आने वाले यूजर इंगेजमेंट और ऐड से होती है। सोशल मीडिया से होने वाली कमाई के मामले में वो भारत के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं।इंस्टाग्राम कई दूसरे देशों में पहले भी इस तरह के अवॉर्ड की घोषणा करता रहा है। भारत में ये अवॉर्ड पहली बार घोषित किए गए हैं। इसकी वजह है भारत में इंस्टाग्राम का बढ़ता यूजर बेस। दुनिया में इंस्टाग्राम के करीब 80 करोड़ यूजर हैं। इनमें से करीब 5 करोड़ यूजर भारत से ही हैं।

Related posts

जानिए क्यों छीलकर खाने चाहिए बादाम?

Nitin Gupta

इस होली रंगों की एलर्जी से बचना है तो ऐसे बनाए हर्बल रंग

kumari ashu

टाइगर श्रॉफ ने खरीदा ऐसा आलीशान घर, बिग बी को भी किया पीछे

mohini kushwaha