Breaking News featured उत्तराखंड राज्य

उत्तराखंड में हुई सीजन की पहली बर्फबारी, बढ़ी ठंडक

सीजन की पहली बर्फबारी

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के ऊंचे इलाकों में इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई हैं। बुधवार रात को पंचाचूली, राजरंभा, हंसलिंग और छिपलाकेदार की चोटियों में जमकर बर्फबारी हुई। बर्फ गिरने से ऊंची चोटियां सफेद चादर में लिपट गई है। इलाके में बर्फबारी होने से मौसम में ठंडक हो गई हैं। सितंबर के महीने में बर्फबारी होने से अनुमान लगाया जा रहा है कि इस साल की सर्दियों में भी जमकर बर्फबारी होगी।

25 सितंबर को मॉनसून खत्म

मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड से मॉनसून शुक्रवार, 25 सितंबर को खत्म हो जायेगा। पूर्वानुमान के अनुसार जाते हुए मॉनसून जमकर बरस रहे हैं। खासतौर पर कुमाऊं में और अब कुमाऊं में ही सीजन की पहली बर्फबारी भी हो गई हैं।

बर्फबारी से ठंडक बढ़ी

वही निचले इलाकों में बारिश हो रही है तो चोटियों पर बर्फबारी शुरू हो चुकी हैं। जिससे मौसम भी काफी ठंडा बढ़ गई हैं। इस चलते कई इलाकों में लोगों को अलाव तापते देखा गया हैं।

जल्दी हुई इस साल बर्फबारी

उत्तराखंड में अधिकतर अक्टूबर की शुरुआत में बर्फबारी होती है या सितंबर के अंतिम दिनों में बर्फबारी होती हैं। इस बार इस साल इस बर्फबारी को कुछ जल्दी होना बताया जा रहा हैं। जिससे यह का मौसम भी सुहावना हो गया हैं।

Related posts

JOE BIDEN की चेतावनी, हम कूदे तो होगा तीसरा विश्व युद्ध

Rahul

ऋषिकेश-देहरादून मार्ग पर हाथियों के आतंक से दहशत

Rani Naqvi

लोकसभा चुनाव पर 11 मार्च को चर्चा करेंगे द्रमुक अध्यक्ष एम.के. स्टालिन

bharatkhabar