उत्तरकाशी। एक ऐसा वाकया सामने आया है जिसे सुनकर हर किसी के कान खड़े हो जाएंगे। जनपद की डुंडा तहसील के गवाणा (धनारी) में युवक की हत्या का एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। हत्या मृतक द्वारा अपनी लड़की को हत्यारे को न दिए जाने के कारण की गई है। मृतक के भाई ने राजस्व पुलिस हिटाणु को नामजद लिखित तहरीर देकर शुक्रवार को मुकदमा दर्ज करवाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार देर रात सुरेन्द्र सिंह अपने घर पर था।
इसी बीच गांव का ही रहने वाला महेंद्र लाल वहां आया और सुरेन्द्र से अपनी लड़की उसके हवाले न करने पर अपहरण की धमकी देने लगा। इसी बात को लेकर दोनो में कहासुनी हो गई। कहासुनी कब हाथापाई में बदल गई पता नहीं चल पाया। हाथापाई में सुरेन्द्र नीचे गिर गया। शोर सुनने पर सुरेन्द्र का चचेरा भाई मदन वहां पर पहुंचा जहां सुरेन्द्र लहूलुहान पड़ा था। उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन हायर सेंटर ले जाते समय सुरेन्द्र की मौत हो गई। हत्यारा फरार है। राजस्व पुलिस अभियुक्त की तलाश कर रही है।