मनोरंजन

रणवीर सिंह की फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज

ranvir रणवीर सिंह की फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म जयेशभाई जोरदार का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। रणवीर सिंह आने वाली फिल्‍म ‘जयेशभाई जोरदार’ को लेकर चर्चा में हैं जिसमें वे एक गुजराती की भूमिका में दिखेंगे। फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। जयेशभाई जोरदार के फर्स्ट लुक में रणवीर सिंह पोलका डोट्स ऑरेंज कलर की टी-शर्ट और फेडेड पैंट में स्मार्ट लग रहे हैं।

पोस्टर में रणवीर सिंह के पीछे बहुत सारी लेडीज घूंघट डाले खड़ी नजर आ रही हैं। पोस्‍टर में रणवीर के लुक को देखकर साफ है कि उन्‍होंने इस फिल्‍म के लिए कई किलो वजन कम किया है।

रणवीर सिंह ने कहा कि जयेशभाई एक असंभावित नायक हैं, एक साधारण व्यक्ति, जो एक असाधारण स्थिति में मुश्किल आने पर कुछ असाधारण करते हुए इसे समाप्‍त करता है। वह संवेदनशील और दयालु हैं। पुरुषों और महिलाओं के बीच समान समाज में समान अधिकारों में विश्वास करता है जो पितृ सत्तात्मक समाज में पुरुषों और महिलाओं के बीच समान अधिकारों में विश्वास करता है।

 

Related posts

तैमूर अली खान का रक्षाबंधन स्पेशल लुक सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

mohini kushwaha

सुबह 3 बजे अस्पताल में अमिताभ बच्चन को कराया गया भर्ती, किसी से नहीं दिया गया मिलने

Rani Naqvi

दीपिका पहले से ज्यादा बेहतरीन एक्ट्रेस बन गई हैं : फराह खान

Anuradha Singh