मनोरंजन featured

आलिया भट्ट की राजी, पहले दिन इतने करोड़ की उम्मीद

Untitled 43 आलिया भट्ट की राजी, पहले दिन इतने करोड़ की उम्मीद

नई दिल्ली। जासूसी हमेशा ही फिल्मों का पसंदीदा विषय रहा है। फिर वो चाहे पत्नी या प्रेमिका की जासूसी हो। किसी बड़े गैंगस्टर का पर्दाफाश करने के लिए हो या देश को बचाने के लिए। राज कपूर से लेकर तापसी पन्नू तक सभी अपने अपने तरीके से बड़े परदे पर ऐसा काम कर चुके हैं और अब देशप्रेम के साथ आलिया भट्ट भी राज़ी हैं।

Untitled 43 आलिया भट्ट की राजी, पहले दिन इतने करोड़ की उम्मीद

राज़ी चुनौती वाला विषय

इस हफ़्ते बॉक्स ऑफ़िस पर छोटे और मझोले बजट की तीन फिल्में रिलीज़ हो रही हैं। नसीरुद्दीन शाह स्टारर होप और हम, करण सिंह ग्रोवर और के के मेनन स्टारर 3 देव और आलिया भट्ट स्टारर राज़ी। जाने माने लेखक-गीतकार गुलज़ार की बेटी मेघना गुलज़ार ने इससे पहले ‘हू तू तू, फ़िलहाल और तलवार जैसी फिल्मों के जरिये अपने सोच और कलात्मकता दिखाई है। राज़ी उनके लिए चुनौती वाला विषय रहा लेकिन कहानी बनी बनाई मिल गई।

फिल्म राज़ी, साल 2008 में आई हरिंदर सिक्का की किताब ‘कॉलिंग सहमत’ का एडाप्टेशन है। राज़ी कहानी है 1971 की जब भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव चरम पर था। तभी आये एक ‘सीक्रेट कोड’ ने भारतीय सेना के हौसलों को बुलंद कर दिया था। कश्मीर की कॉलेज जाने वाली एक लड़की सहमत(सेहमत) ने ऐसा कर दिखाया था। पिता की अंतिम इच्छा को पूरा करने निकली वो लड़की अपनी देशभक्ति के लिए जासूस बन जाती है।

पाकिस्तान के आर्मी जनरल के लड़के से शादी कर लेती है और उसका मिशन होता है कि वो हर रोज़ भारतीय ख़ुफ़िया तंत्र को पाकिस्तान गतिविधियों की जानकारी पहुंचाये। हरिंदर सिक्का ने उस दौरान हुई एक सच्ची घटना को किताब के पन्नों में कैद किया था और अब मेघना ने कैमरे में। सहमत का वो किरदार आलिया भट्ट निभा रही हैं और उनके पति का किरदार विक्की कौशल।

Related posts

मुंबई के मलाड में नेवी परीक्षा के वक्त मची भगदड़, कई घायल

bharatkhabar

वायरल हुआ निया शर्मा का नया हॉट फोटोशूट

Rahul

वीडियो वायरल: जवान को थप्पण मारने वाली महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Rani Naqvi