- संवाददाता, भारत खबर
पटना। पुलिस ने एक घर से तीन शव बरामद किए हैं इस मामले के पीछे का कारण क्या है इसका पता नहीं लगाया गया है। किदवई पुरी में पुलिस ने बिजनेसमैन के घर से तीन शव को बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि सुबह देर तक जब परिवार नहीं उठे तो पड़ोसियों को शक हुआ, दरवाजा तोड़कर पड़ोसी अंदर पहुंचे लोग सन्न रह गए। बेड रूम में व्यापारी निशांत, उनकी पत्नी और बेटी के शव पड़े हुए हैं। निशांत का एक घायल बेटा तड़प रहा था उसे असपताल में भर्ती किया गया है।
पटना सिटी एसपी के मुताबिक मृतक निशांत सर्राफ ने अपनी पत्नी अलका सर्राफ, पुत्री अन्नया सर्राफ और बेट ईशांत सर्राफ को गोली मारी फिर उसके बाद पिस्टल से अपने सर में गोली मार जान दे दी। निशांत की गिनती पटना के बड़े व्यवसाइयों में होती थी। निशांत अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ किदवई पुरी इलाके में रहता था। पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लिया है। पुलिस को अभी तक इस घटना से संबंधित कोई भी जानकारी हासिल नहीं हुई है। पुलिस जांच में जुटी है।