featured देश

देश में मिला ग्रीन फंगस का पहला केस, अबतक का सबसे खतरनाक फंगस

देश में मिला ग्रीन फंगस का पहला केस, अबतक का सबसे खतरनाक फंगस

इंदौर: लगभग दो सालों से देश कोरोना जैसी महामारी का सामना कर रहा है। भारत में कोरोना की दो वेव का सामना कर चुका है। कोरोना के कमजोर होने के बाद ब्लैक फंगस ने भी खूब परेशान किया। लेकिन यह सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा।

ब्लैक फंगस के बाद यलो फंगस फिर व्हाइट फंगस और अब आज इसी सीरीज में एक और बढोत्तरी हुई है। आज देश में ग्रीन फंगस का पहला केस मिला है। ग्रीन फंगस के मरीज को एयर लिफ्ट करके मुम्बई शिफ्ट कर दिया गया है।

वायरस के बाद फंगस का कहर

ब्लैक, वाइट और यलो फंगस के बाद अब ग्रीन फंगस का केस सामने आ गया है। ग्रीन फंगस का यह देश में पहला मामला है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मरीज को मुम्बई एयर लिफ्ट कर दिया गया।

इंदौर में मिला ग्रीन फंगस का पहला मरीज

इंदौर के अरबिंदो अस्पताल में भर्ती कोरोना के एक मरीज में ग्रीन फंगस की पुष्टि की गई। जब डॉक्टरों को ग्रीन फंगस के बारे में पता चला तो इसे तुरंत ही मुम्बई एयरलिफ्ट कर दिया गया। मरीज का इलाज मुम्बई के हिंदुआज अस्पताल में किया जा रहा है।

Related posts

28 नवंबर 2021 का राशिफल: किस राशि का भाग्य देगा साथ, जानें आज का राशिफल

Neetu Rajbhar

पंचायत चुनाव करवायेंगे 13 लाख से अधिक कर्मी, जानिए क्या-क्या है तैयारी

Aditya Mishra

दिल्ली MCD चुनाव: कांग्रेस कार्यकर्ताओं में टिकट बंटवारे को लेकर नाराजगी

Rahul srivastava