Breaking News यूपी

उत्तर प्रदेश में कटा पहला 10,000 का चालान, दोबारा नहीं पहना था मास्क

उत्तर प्रदेश में कटा पहला 10,000 का चालान, दोबारा नहीं पहना था मास्क

देवरिया: उत्तर प्रदेश में पिछले दिनों मास्क न पहनने वालों पर सख्ती बरती गई। चालान की रकम बढ़ाकर ₹1000 कर दी गई थी, वहीं दोबारा बिना मास्क के मिलने पर ₹10,000 का चालान देने की बात कही गई थी। ऐसा पहला वाकिया उत्तर प्रदेश के देवरिया में देखने को मिला है।

दूसरी बार बिना मास्क के होने पर कटा चालान

एक ही व्यक्ति पुलिस को दो बार बिना मास्क के मिल गया। ऐसे में उसे चालान की रकम ₹10,000 भरनी पड़ी। मामला उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले का है, जहां लार थाना के पास चेकिंग के दौरान चालान काटा गया। इसकी जानकारी देवरिया पुलिस ने ट्वीट करके साझा की।

मुख्यमंत्री ने दिए थे निर्देश

रविवार को पूरे उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन लगाया गया था, इस दौरान सारी गतिविधियां पूरी तरीके से बंद थी। इसी ऐलान के साथ मास्क की सख्ती से जांच भी शुरू हो गई। देवरिया जिले के अमरजीत नामक व्यक्ति का 18 तारीख को पहली बार चालान कटा था। वहीं 19 तारीख को दोबारा वह कस्बे में बिना मास्क के पाया गया।

ऐसे में उसे ₹10,000 का चालान भरना पड़ा। यह पूरे प्रदेशवासियों के लिए एक बड़ा संदेश की तरह साबित होगा। मास्क पहनना सभी के लिए अनिवार्य कर दिया गया है। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जा रहा है। संक्रमण पर लगाम लगाने के लिए इस तरह के कदम उठाने पर ही लोगों की सोच में बदलाव आता है।

कोर्ट ने दिया लॉकडाउन लगाने का आदेश

वहीं दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश सरकार स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए लॉकडाउन का भी तरीका अपना रही है। इसी सिलसिले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 5 बड़े शहरों में तत्काल प्रभाव से लॉकडाउन लगाने का भी निर्देश दिया है। जिनमें लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर और गोरखपुर शामिल हैं।

Related posts

Lucknow: यूपी में खराब कानून व्यवस्था पर प्रियंका गांधी का मौन धरना

Aditya Mishra

यूपी की बेटी ने बनाई ओलंपिक में जगह, जैवलिन थ्रो में जीता टिकट

Aditya Mishra

बुलंदशहर- दो पक्षों में चले डन्डे और गोलियां

Breaking News