Breaking News featured दुनिया

बढ़ते तापमान के कारण ऑस्ट्रेलिया के जंगलो में लगी आग, 41 डिग्री के पार पहुंचा पारा

3dd0a398 5649 4aff bc20 523f52402506 बढ़ते तापमान के कारण ऑस्ट्रेलिया के जंगलो में लगी आग, 41 डिग्री के पार पहुंचा पारा

ऑस्ट्रेलिया। पृथ्वी पर मानसून का बदलना स्वाभिक है। आए दिन मौसम में परिवर्तन देखने को मिलता रहता है। जिसके चलते कुछ देशों में गर्मी तो कुछ देशों में सर्दी का अहसास होता है। भारत में इन दिनों ठंड कर मार पड़नी शुरू हो गई है। हर बार की तरह ठंड के रिकॉर्ड भी सामने आने लगे हैं। लेकिन कुदरत का खेल ऐसा है कि एक देश में सर्दी तो दूसरे देश में गर्मी से बुरा हाल बना हुआ है। इन दिनों में ऑस्ट्रेलिया में गर्मी से बुरा हाल है। गर्मी के कारण पारा 41 डिग्री के पार जा पहुंचा है। इन दिनों ऑस्ट्रेलिया भीषण गर्मी को झेल रहा है। बढ़ते तापमान के कारण ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में आग लग गई है। जिससे सभी परेशान हैं।

आग की चपेट में घिरा पूरा जंगल-

बता दें कि इन दिनों ऑस्ट्रेलिया भीषण गर्मी को झेल रहा है। गर्मी के कारण पारा 41 डिग्री के पार जा पहुंचा है जो 2015 के बाद से सबसे ज्यादा बताया जा रहा है। यही वजह है कि लोग तपती गर्मी से राहत पाने के लिए समुद्र के किनारे बीच पर समय बिता रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स के जंगल में लगी आग आक्रमक बनी हुई है। चारों तरफ से जंगल आग की चपेट में घिरा हुआ है। आस पास के घर भी आग की चपेट में आ गए हैं जिसे बुझाने के लिए दमकल विभाग लगातार प्रयास कर रहा है। पानी का छिड़काव करने के लिए हेलीकॉटर का इस्तेमाल कर समुद्र से पानी भर रेस्क्यू किया जा रहा है। वहीं दमकल की कई गाड़ियां आग की लपटों पर काबू पाने के काम में जुटी है। वहीं बताया जा रहा है कि इंसान तो इंसान इस गर्मी के प्रकोप से जानवर, वन और पर्यवारण सब परेशान है।

हेलीकाप्टर से किया जा रहा पानी का छिड़काव-

जब भी जंगलों में आग लगती है तो उसका सीधा असर इंसान के साथ-साथ वहां रहने वाले जीव-जंतु पर पड़ता है। आग की मार को जानवर नहीं झेल पाते हैं और वहीं अपना दम तोड़ देते हैं। ऑस्ट्रेलिया में बढ़ते तापमान के कारण य​ह कोई पहला मामला नहीं है। बढ़ती गर्मी के कारण वहां आए दिन जंगलो में आग लगने की खबर सुनने को मिल ही जाती है। हालांकि जंगल में लगी आग को बुझाने के लिए दमकल विभाग लगातार प्रयास कर रहा है। पानी का छिड़काव करने के लिए हेलीकॉटर का इस्तेमाल कर समुद्र से पानी भर रेस्क्यू किया जा रहा है।

 

Related posts

सीएम रावत ने अपने आवास पर उत्तराखंड सिख काॅर्डिनेशन कमेटी के 2021 के कैलेंडर का किया विमोचन

Aman Sharma

फर्रुखाबाद में मायावती की रैलीः सपा-भाजपा पर किया वार

Rahul srivastava

International Yoga Day: पीएम बोले- कोरोना से लड़ाई में उम्मीद की किरण बनकर सामने आया योग

Shailendra Singh