मुंबई के भायखला इलाके में स्थित एक लड़की के गोदाम में आज सुबह भीषण आग लग गई। आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक बताया जा रहा है कि आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की 8 गाडियां मौके पर पहुंची है। वहीं, एम्बुलेंस को भी मौके पर तैयार रखा गया था। फिलहाल इस हादसे में अभी तक किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं मिली है।
Fire broke out in a wooden godown near Mustafa Bazar in the Byculla area of Mumbai. 8 fire brigades at the spot: Mumbai Fire Brigade pic.twitter.com/kO9VZHV8i4
— ANI (@ANI) January 10, 2022
दरअसल, ये आग भायखला इलाके में स्थित मुस्तफा बाजार के पास लड़की के गोदाम में लगी है। फिलहाल दमकलकर्मी आग पर काबू पाने में लगे हुए हैं। हालांकि आग किन कारणों से लगी है। अभी तक इस बात का पता नहीं चल पाया है।
ये भी पढ़ें :-
दिल्ली पुलिस में कोरोना का कहर, ACP, PRO समेत 300 पुलिसकर्मी पॉजिटिव
आज सुबह लगभग 6 बजे लगी आग: फायर अधिकारी
इस दौरान वहीं आग की घटना पर फायर अधिकारी के.डी.घाडीगांवकर ने बताया कि आज सुबह लगभग 6 बजे आग लगी। उन्होंने कहा कि यहां पर हमारे 8 फायर इंजन और 10 वाटर टैंकर मौजूद हैं। हालांकि अभी तक किसी के हताहत या घायल होने की सूचना नहीं है। फिलहाल कूलिंग का काम चल रहा है।