Breaking News featured देश

5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लिए मैन्युफैक्चरिंग पर फोकस, पढ़े बजट 2021 की बड़ी बातें-

WhatsApp Image 2021 02 01 at 3.29.20 PM 5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लिए मैन्युफैक्चरिंग पर फोकस, पढ़े बजट 2021 की बड़ी बातें-

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज साल 2021 का पहला बजट पेश किया है। इस दौरान उन्होंने कई अहम घोषणाएं की हैं। इस साल के बजट को काफी अहम माना है। सबकी निगाहें बजट पर ही टिकी हुई हैं। साल 2020 बहुत ही मुश्किलों भरा रहा है। जिसके चलते आम आदमी की आर्थिक स्थिति पर बहुत गहरा असर पड़ा है। जिसके चलते इस बाद के बजट को कोरोना महामारी के बाद काफी अहम बताया जा रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि इस बार बजट में आयकर स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वहीं पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग पीएसयू में विनिवेश को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया है। इसके साथ ही हम आपको इस बजट से जुड़ी कुछ बड़ी बताने वाले हैं। जो आम लोगों पर सीधा असर डालेगी।

बजट की 21 बड़ी बातें-

1. 5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लिए मैन्युफैक्चरिंग पर फोकस किया गया।
2. कोविड वैक्सीन के लिए 35 हजार करोड़ रुपये सरकार देगी।
3. पुरानी कारें स्क्रैफ होंगी, ऑटोमेटेड फिटनेस सेंटर बनेंगे।
4. शहरी स्वच्छ भारत मिशन 2.0 पर एक लाख 41 हजार करोड़ का खर्च किया जाएगा।
5. अगले 5 साल में स्वच्छ हवा पर 2 हजार करोड़ खर्च होंगे।
6. स्वास्थ्य का बजट 94 हजार करोड़ से बढ़ाकर 2.23 लाख करोड़ किया गया।
7. 17 नए पब्लिक हेल्थ यूनिट, नेशनल इंस्टीट्यूशन ऑफ वर्ल्ड हेल्थ बनेगा।
8. शहरों के लिए जल जीवन मिशन लॉन्च किया जाएगा।
9. अगले साल देश में 8500 किलोमीटर सड़कों का निर्माण होगा।
10. भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत 3 हजार किमी से ज्यादा सड़कें बनीं।
11.  तमिलनाडु, असम, पश्चिम बंगाल को नई सड़कों और कॉरिडोर का तोहफा
12. बीमा क्षेत्र पर सरकार का बड़ा फैसला, FDI को बढ़ाकर 74 फीसदी किया गया।
13. एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड का ऐलान, देश में 5 बड़े फिशिंग हब बनेंगे।
14. 100 नए सैनिक स्कूल खोले जाएंगे, लेह में केंद्रीय विश्वविद्यालय खुलेगा।
15. जनगणना डिजिटली की जाएगी, डिजिटल पेमेंट पर 1500 करोड़ का इंसेटिव
16. पेंशन पाने वाले सीनियर सिटीजन को इनकम टैक्स से राहत मिली।
17. 95% डिजिटल लेनदेन और 10 करोड़ का कारोबार करने वाली कंपनियों को ऑडिट से छूट मिलेगी।
18. अफोर्डेबल हाउसिंग में छूट एक साल के लिए बढ़ी।
19. सोना-चांदी-तांबे पर कस्टम ड्यूटी घटाई गई।
20. बैंक डूबा तो अब 1 लाख की बजाय 5 लाख रुपये मिलेंगे।
21. इसके साथ ही आयकर स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया।

Related posts

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा,‘चौकीदार’ने की रोजगार की ‘चोरी’

bharatkhabar

बिग बॉस 15 के ग्रैंड प्रीमियर में सलमान खान के साथ, नजर आने वाले हैं ये फेमस चेहरे

Kalpana Chauhan

कर्नाटक में विभागों के बंटवारे से जद एस कोटे के दो मंत्री नाराज

Rani Naqvi