Breaking News featured देश

वित्त मंत्री ने लाॅन्च किया यूनियन बजट मोबाइल ऐप, जानें कैसे करें डाउनलोड

WhatsApp Image 2021 01 24 at 1.37.40 PM वित्त मंत्री ने लाॅन्च किया यूनियन बजट मोबाइल ऐप, जानें कैसे करें डाउनलोड

नई दिल्ली। सरकार द्वारा हर साल बजट पेश किया जाता है। इस बजट में आम लोगों, किसानों से जुड़ी खबरें होती हैं। देश के लोगों की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए सरकार द्वारा बजट पेश किया जाता है। इस साल का बजट सत्र का पहला चरण 29 जनवरी से शुरू होने जा रहा है, जो 15 फरवरी तक चलेगा। इसके बाद दूसरा बजट सत्र 8 मार्च से 8 अप्रैल तक चलेगा। जिसके चलते 1 फरवरी को आम बजट पेश किया जाएगा। इस बार के बजट की प्रिंटिंग नहीं की गई है। कोरोना महामारी की वजह से यह ऐसा देश में पहली बार हो रहा है। इसके साथ ही केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को हलवा सेरेमनी के साथ ही यूनियन बजट मोबाइल ऐप भी लॉन्च किया। जिस पर हम बजट देख सकेंगे।

यूनियन बजट में होंगी ये सुविधाएं-

बता दें कि इस साल कोरोना संक्रमण की वजह से बजट की कागज पर प्रिंटिंग नहीं की गई है। इसके अलावा इकोनॉमिक सर्वे की भी कागज पर प्रिटिंग नहीं की जाएगी। बता दें कि आर्थिक समीक्षा 29 जनवरी को संसद के पटल पर पेश की जाएगी। ऐसे में इस वर्ष ये दोनों दस्तावेज सासंदों को इलेक्ट्रॉनिक रूप में दिए जाएंगे। जानकारी के अनुसार इस मोबाइल ऐप में सभी 14 बजट के डॉक्यूमेंट्स हैं। इसमें वार्षिक वित्तिय विवरण, डिमांड फॉर ग्रांट, वित्त विधेयक आदि की जानकारी भी दी गई है। इसके साथ इस ऐप को दो भाषाओं अंग्रेजी और हिंदी में लॉन्च किया गया है। साथ ही इसमें डाउनलोडिंग, प्रिंटिग, सर्च, जूम इन और आउट, एक्सटर्नल लिंक आदि फीचर्स भी एड हैं।

यहां से डाउनलोड करें यूनियन बजट ऐप-

इसके साथ ही यूनियन बजट मोबाइल ऐप को ऐप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इसके साथ ही ऐप को केंद्रीय बजट बेव पोर्टल से भी डाउनलोड किया जा सकता है। इसके साथ ही बता दें कि बजट सत्र का पहला चरण 29 जनवरी से शुरू होने जा रहा है जो 15 फरवरी तक चलेगा।

Related posts

हंगामें के बीच एक्स पीएम की SPG सुरक्षा विधेयक लोकसभा में पेश

Trinath Mishra

दो महीने बाद कब्र से निकाला गया भिक्षु का शव, देखकर सब रह गए दंग

Breaking News

अंटार्कटिका में लगातार पिघल रही बर्फ की चादर, अब तक पिघली इतने ट्रिलियन टन बर्फ

Rahul