featured देश

किसानों का कर्जा माफ नहीं करेगी केंद्र सरकारः जेटली

arun किसानों का कर्जा माफ नहीं करेगी केंद्र सरकारः जेटली

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में योगी के सत्ता संभालते ही केंद्र सरकार पर किसानों को किए गए चुनावी वादे पूरे करने का दबाव बढ़ता जा रहा है। इसी किसानों के कर्ज पर केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली ने बड़ा बयान दिया है। जेटली ने कहा कि किसानों के कर्ज माफ किए जाने की संभावना ना के बराबर है। अगर राज्य सरकार किसानों का कर्ज माफ करती है तो इसका खर्च उसे खुद उठाना पड़ेगा।

arun किसानों का कर्जा माफ नहीं करेगी केंद्र सरकारः जेटली

बजट सत्र के दौरान गुरूवार को राज्यसभा में बोलते हुए जेटली ने कहा कि किसानों के कर्ज माफी का मुद्दा कई राज्यों में उठ रहा है। आगे बोलते हुए जेटली ने कहा, ‘खेती के लिए केंद्र सरकार की अपनी नीतियां है। हम ब्याज में सब्सिडी और दूसरी तरह की मदद देते हैं। ये योजनाएं अभी जारी रहेंगी। अगर किसी राज्य सरकार के पास पैसे हैं और वह कर्ज माफ करना चाहती है तो ऐसा कर सकती है।’

संबोधन के दौरान जेटली ने साफ किया कि केंद्र सरकार सिर्फ एक राज्य के किसानों का कर्ज माफ नहीं कर सकती है। अगर केंद्र ने एक प्रदेश के किसान का कर्ज माफ किया तो उसे अन्य राज्यों के किसानों का कर्ज भी माफ करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र की ओर से किसी विशेष राज्य को मदद करने और किसी दूसरे को न करने की नीति नहीं अपनाई जाएगी।

अरूण जेटली का बयान केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह के बयान के बिल्कुल विपरीत है। राधामोहन सिंह ने कहा था कि यूपी के किसानों का कर्ज माफ करने के लिए केंद्र सरकार मदद करेगी। विधानसभा चुनावों के दौरान खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के कर्ज माफ करने की घोषणा की थी। मोदी ने कहा था कि योगी कैबिनेट की पहली बैठक में किसानों का कर्ज माफ कर देने पर फैसला लिया जाएगा।

Related posts

10 जून को होगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जाने किन राशियों पर पड़ेगा असर

Rani Naqvi

दिल्ली और वाराणसी के बीच लॉन्च हो सकती है स्वदेशी डिजाइन ट्रेन

Rani Naqvi

न्याय के ‘अन्याय’ पर क्या बोले मेरठ बार असोसिएशन के पूर्व पदाधिकारी अशोक कंसल

bharatkhabar