देश

वित्त मंत्रालय का बड़ा फैसला, जानें कितना सोना रख सकते हैं आप

Compared to last year this year 59 reduction in gold imports वित्त मंत्रालय का बड़ा फैसला, जानें कितना सोना रख सकते हैं आप

नई दिल्ली। मोदी सरकार के द्वारा 8 नवंबर को लिए गए 500-1000 के नोट बैन करने का फैसला लिया था। जिसके बाद से काले धन को भुनाने के लिए सोने की खरीद के कई मामले सामने आए। दिल्ली के कई बाजारों में छापे मारे गए। जिसका कई व्यापारियों ने विरोध भी किया। ऐसा मानना है कि काला धन सबसे ज्यादा रियल स्टेट और सर्राफा बाजार में ही लगा है। इसी विषय में केंद्र सरकार के द्वारा एक और नया फैसला लिया गया है। लंबे समय से चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए वित्त मंत्रालय ने सोने पर लगने वाले टैक्स की सीमा तय कर दी है।

compared-to-last-year-this-year-59-reduction-in-gold-imports

गुरुवार दोपहर को जारी किए गए इस बयान में वित्त मंत्रालय ने बताया कि घर में रखे सोने पर अलग से कोई टैक्स नहीं लगेगा। इसके अतिरिक्त घर में रखा हुआ पुश्तैनी सोना भी इस टैक्स सीमा से बाहर रहेगा। इसके अलावा सरकार के द्वारा सोना रखने की सीमा का भी विस्तार से ब्योरा दिया गया।

जानिए क्या है सीमाएं-

-विवाहित महिलाओं के लिए सोना रखने की सीमा 500 ग्राम तक है।

-अविवाहित लड़कियां अपने पास 250 ग्राम तक सोना रख सकती हैं इस पर कोई भी टैक्स नहीं लगाया जाएगा।

-पुरूषों के लिए यह टैक्स सीमा 100 ग्राम तक ही रखी गई है।

ध्यान देने वाली बात है कि सरकार के द्वारा ये घोषणा पिछले कई दिनों से चली आ रही अफवाहों पर विराम लगाने के लिए लगाई गई। कहा जा रहा था कि नोटबैन के बाद सरकार के द्वारा कुछ और कड़े फैसले आने वाले हैं जिसके तहत तय सीमा से ज्यादा सोना मिलने पर कड़ी कार्यवाही होगी। वित्त मंत्रालय ने कहा है कि अगर सरकार के द्वारा तय सीमा के अंदर घर में सोना रखा गया है, तो घबराने की कोई जरूरत नहीं है।

Related posts

राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की रखी आधारशिला, कहा विश्व के सर्वोत्तम शिक्षा प्रणाली अपनाई जाए

Neetu Rajbhar

Paytm CEO: 27 की उम्र में कमाते थे महज 10,000, आज है अरबों के मालिक

Neetu Rajbhar

हरियाणा स्कूल के पाठ्यक्रम में की जाएगी गीता पाठ की शुरुआत: सीएम मनोहर लाल खट्टर

Trinath Mishra