featured यूपी

सिविल अस्पताल में पहले से ही मौजूद है ये फीमेल फ्रेंडली बूथ, सुविधाएं जानकर हो जाएंगे हैरान

सिविल अस्पताल में पहले से ही मौजूद है ये फीमेल फ्रेंडली बूथ, सुविधाएं जानकर हो जाएंगे हैरान

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में जहां पिंक बूथ बनाकर कोरोना के खिलाफ विशेष अभियान को तेज करने की बात कही जा रही है। वहीं दूसरी ओर लखनऊ के सिविल अस्पताल में वैक्सीनेशन को बढ़ावा देने के लिए पहले से ही फीमेल फ्रेंडली बूथ काम कर रहे हैं। सिविल अस्पताल में इस तरह के छह बूथ बनाये गए हैं।
फीमेल फ्रेंडली बूथ पर सिर्फ महिलाओं को ही वैक्सीन लगाई जाती है। यहां पर तैनात स्टाफ भी महिलाएं ही हैं।
बता दें कि 1 मई से शुरू हुए इस महिला विशेष बूथ पर अब तक 18 से 44 आयु वर्ग के रूप में 4027 लोगों को वैक्सीन को लगाई जा चुकी है। वहीं, 15 जनवरी से देखें तो इन बूथों पर अब तक करीब 46 हजार लोगों को वैक्सीनेट किया गया है।

पुरुषों की नो एंट्री

इस बूथ की खास बात यह है कि इसमें दो वार्ड आया, तीन महिला सिपाही, पंजीकरण करने के लिए एक महिला, चार स्टाफ नर्स के अलावा असिस्टेंट मैटर और सीनियर स्टाफ नर्स भी महिला ही हैं। अगर किसी महिला के साथ कोई पुरुष आता है तो उसे बाहर ही बैठा दिया जाता है।

बूथ पर मौजूद है सेल्फी स्टैंड

बूथ पर आने वाले लोगों से उनका फीडबैक भी एक रजिस्टर में लिखवाया जाता है। रजिस्टर में सिर्फ रेफरेंस आईडी ही नोट की जाती हैं। रेफरेंस आईडी लिखकर लड़कियां और महिलाएं अपने अनुभव साझा करते हैं। यही नहीं, बूथ पर एक सेल्फी स्टैंड की भी व्यवस्था है। लामार्टिनियर कॉलेज के कुछ लड़कियों ने मिलकर कुछ धनराशि जमा करके अस्पताल में एक सेल्फी प्वाइंट और पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम दिया।

Related posts

जानिए कैसे मिलने वाली है निजी अस्पतालों को कोविड इलाज की अनुमति

Aditya Mishra

बच्चा बीमार रहता है तो अपने जिले में ट्रांसफर ले सकेंगी बेसिक टीचर

Pradeep Tiwari

दैनिक राशिफल: मेष राशि वालों के लिए अनायास धन लाभ का योग

Aditya Mishra