Breaking News यूपी

लखनऊ के इस बड़े अस्पताल में हुई महिला कर्मचारी की मौत, जानिए क्या है मामला

लखनऊ के बड़े अस्पताल में हुई महिला कर्मचारी की मौत, जानिए क्या है मामला

लखनऊ: राजधानी लखनऊ स्थित टेंडर पॉम हॉस्पिटल में एक महिला कर्मचारी बेसमेंट में संदिग्ध अवस्था में पाई गई। खबरों के अनुसार युवती के शरीर में चोट के कई निशान थे, यह भी बताया जा रहा है कि यह महिला 3 महीने से इसी अस्पताल में नौकरी कर रही थी।

बलिया की रहने वाली मृतक महिला

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस अस्पताल का संबंध प्रसपा प्रमुख शिवपाल यादव से भी बताया जा रहा है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसी अस्पताल टेंडर पाम में जिस महिला कर्मचारी की मौत हुई है, वह जनपद बलिया की रहने वाली है। मृतक के परिवार वालों ने अस्पताल प्रशासन पर कई आरोप लगाए।

उन्होंने कहा कि घरवालों से मौत को छुपाया गया है। जबकि इस मामले में पुलिस का कहना है कि यह प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला भी हो सकता है। युवती के साथ काम करने वाले वार्ड बॉय के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। बेसमेंट में युवती बेहोश अवस्था में पाई गई थी, इसके बाद इलाज के दौरान ही महिला की मौत हो गई।

जांच के बाद दर्ज होगा मुकदमा

पूरे मामले में सुशांत गोल्फ सिटी थाना की पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। युवती की मौत मामले में इसी के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा। महिला कर्मचारी की मौत सामने आने के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया, वहीं परिवार वालों के लिए भी यह खबर चौंकाने वाली थी। परिवार न्याय की गुहार लगा रहा है।

Related posts

सपा बसपा शासन में हुए घोटालों को जनता भूली नहीं : स्वतंत्रदेव सिंह

Shailendra Singh

सिंधु घाटी सभ्यता के रहस्यमयी पतन के कारण का पता चला: वैज्ञानिक

Samar Khan

मेरठ- बाइक सवार बदमाशों ने पुरानी रंजिश में युवक को मारी गोली

Breaking News