featured देश

क्या भारत-चीन युद्ध शुरू होगा?, जानिए कितनी मचेगी तबाही..

chaina 1 2 क्या भारत-चीन युद्ध शुरू होगा?, जानिए कितनी मचेगी तबाही..

कई सालों से भारत और चीन के बीच विवाद चल रहा है। इस विवाद के चलते भारत और चीन के बीच सबसे पहला युद्ध 1962 में हुआ था। जिसमें जीत भले ही चीन की हुई हो, लेकिन सैनिक दोनों ही तरफ से शहीद हुए थे। एक बार फिर से ऐसी स्थिति दौबारा बनती हुई दिख रही है। और ये बात इसलिए कही जा रही है। क्योंकि कल रात लद्दाख की सीमा पर भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच जो झड़प हुई उसमें तीन सैनिक भारत के शहीद हुए तो वहीं 5 सैनिक चीन के मारे गये हैं।

chaina 2 क्या भारत-चीन युद्ध शुरू होगा?, जानिए कितनी मचेगी तबाही..
जिसके बाद कयासों का बजार गर्म हो चुका है कि, क्या भारत और चीन के बीच जंग शुरू हो गई है?आपको बता दें, कल रात लद्दाख के गलवान घाटी में झड़प हुई। बताया जा रहा है कि लाठी डंडे और पत्थरों से लड़ाई हुई, जिसमें दोनों तरफ के सैनिक मारे गए हैं। चीन के 4 सैनिकों के मारे जाने का दावा चीन की सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स ने किया है।
चीन के सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स इस झड़प के लिए भारतीय सैनिकों को जिम्मेदार ठहराया है। इसमें हैरान होने वाली बात नहीं है, क्योंकि ये चीन की आदत में शुमार है।

चीन को ये अंदाजा भी नहीं है कि ये नया हिंदुस्तान है। ये घर में घुसकर मारता है। और चीन तो बार-बार भारत के घर में घुसने की कोशिश कर रहा है। ऐसे में चीन की इस हरकत से युद्ध जैसे हालात बनते दिखाई देने लगे हैं। आपको बता दें, काफी दिनों से बातचीत हो रही थी, जिसमें चीन के सैनिक गलवान घाटी से पीछे जाने के लिए तैयार नहीं हो रहे थे। ऐसे में भारतीय सैनिक बीती रात चीन के सैनिकों को पीछे धकेल रहे थे। ऐसे में झड़प इतनी बढ़ गई कि वो खूनी हो गई। जिसमें भारत के तीन जवान शहीद हो गए हैं और चीनी सैनिक भी मारे गए।

वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तीनों सेना प्रमुखों और विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर के और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत के साथ बैठक की। पूर्वी लद्दाख के हाल के घटनाक्रमों पर चर्चा की गई। इसके साथ ही पीएम रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पीएम मोदी से मिलने पहुंचे।

चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत एकतरफा कार्रवाई न करे, नहीं तो मुश्किलें बढ़ेंगी। वहीं, चीन के अखबार द ग्लोबल टाइम्स ने चीन के विदेश मंत्रालय के हवाले से बताया कि बॉर्डर पर दोनों देशों के बीच रजामंदी बनी थी, लेकिन भारतीय जवानों ने इसे तोड़ दिया और बॉर्डर क्रॉस की। इसके बाद जवानों ने चीन के सैनिकों पर हमला किया। इसी वजह से हिंसक झड़प हुई।

चीन की तरफ से लगातार भारत को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। तो वहीं सच्चाई सभी जानते हैं कि, चीन ने किस तरह से पूरी दुनिया को कोरोना में उलझाकर पड़ोसी मुल्कों पर दबाब बनाना शुरू कर दिया है।
चीन की इस हरकत से अमेरिका, रूस और जापान बहुत अच्छे से वाकिफ हैं। यही कारण है कि, चीन की इस मनमानी को रोकने के लिए बड़े देश भारत के समर्थन में खड़े हैं।

https://www.bharatkhabar.com/nepal-is-under-pressure-due-to-fear-of-china/
लेकिन सवाल ये उठता है कि, क्या आने वाले समय नें भारत और चीन के बीच जंग देखने को मिल सकती है। क्योंकि हालात जिस तरह से बिगड़ रहे हैं। उसे अगर बातचीत से ना सुलझाया गया तो कोरोना से भी भयंकर स्थिति देखने को मिल सकती है। क्योंकि चीन और भारत दुनिया के दो सबसे बड़े जनसंख्या वाले देश हैं । अगर आपस में ये भीड़ जाते हैं तो इसके कितने भयंकर परिणाम सामने आएंगे इसकी कल्पना तक नहीं की जा सकती है।

Related posts

अल्मोड़ा: शिव मंदिरों में दिखा भक्तों की जमावड़ा, कोरोना नियमों का पालन करते की पूजा 

Rahul

अरुणांचल सरकार का हिस्सा बनेगी भाजपा, तमियो तागा बन सकतें हैं मंत्री

shipra saxena

दीदी मिलीं शाह से तो बहन मिली अखिलेश से, 45 मिनट की मुलाकात में इन शर्तों पर बनी बात

Shailendra Singh