featured भारत खबर विशेष

दुनिया के इन हिस्सों को क्यों नहीं छू पाया कोरोना?

corona 1 3 दुनिया के इन हिस्सों को क्यों नहीं छू पाया कोरोना?

जहां एक तरफ कोरोना के कहर से पूरी दुनिया परेशान है तो वहीं दुनिया के कुछ ऐसे हिस्से भी हैं। जहां कोरोना का वायरस नहीं पहुंचा है। आपको ये बात काफी चौंकाने वाली लग सकती है। लेकिन ये सच हैं। चलिए आपको बताते हैं दुनिया के इन खूबसूरत हिस्सों तक कैसे नहीं पहुंचा कोरोना..

corona 2 दुनिया के इन हिस्सों को क्यों नहीं छू पाया कोरोना?ध्य प्रशांत महासागर में बसा किरीबाती एक ऐसा देश है, जो दुनिया के अन्य हिस्सों से केवल हवाई मार्ग और समुद्री मार्ग के जरिए जुड़ा है। किरीबाती की आबादी सवा लाख से थोड़ा ज्यादा है। यह देश कभी ब्रिटेन का हिस्सा था, जिसे 1979 में आजादी मिली। कोरोना से बचने के लिए इस खूबसूरत देश ने तुरंत अपना समुद्री और एयर संपर्क दूसरे देशों से काट दिया।

दक्षिणी प्रशांत महासागर में स्थित 170 द्वीपों से मिलकर बना टोंगा एक जमाने में ब्रिटिश संरक्षित देश था। हालांकि, यह देश अब आजाद है और गणराज्य बन गया है। इस देश का कुल क्षेत्रफल 750 वर्ग किलोमीटर है। इस देश के कई द्वीप पर तो इंसानों के रहने लायक नहीं है। टोंगा भी कोरोना के प्रकोप से सलामत है।

पश्चिमी प्रशांत महासागर स्थित माइक्रोनेशिया 600 द्वीप समूहों वाला देश है। इस देश की आबादी मुख्य रूप से चार द्वीपों पर निवास करती है।माइक्रोनेशिया की जनसंख्या 1,12,000 के आसपास है। इस देश ने भी खुद को कोरोना वायरस महामारी से बचाया है।ऑस्ट्रेलिया के पूर्वोत्तर में बसा नाऊरू भी द्वीपीय देश है। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के कारण हवाई यात्रा बंद होते ही यह देश दुनिया से कट गया। इस वजह से यह देश कोरोना के चपेट में आने से भी बच गया।

प्रशांत महासागर के पश्चिम में बसा पलाऊ में भी एक भी कोरोना केस नहीं है। पलाऊ बहुत ही छोटा देश है, जहां की आबादी 17,000 के आसपास है।

दक्षिणी प्रशांत महासागर में स्थित वनुआतु भी बहुत खूबसूरत देश है। इस देश की प्राकृतिक खूबसूरती हर किसी को वहां आने के लिए आकर्षित करती है। इस देश में भी कोरोना के एक भी केस नहीं हैं।

https://www.bharatkhabar.com/corona-vaccine-being-made-in-india-know-when-and-how-it-will-work/
प्राकृति की गोद में बसे दुनिया के ये खूबसूरत हिस्से कोरोना से अभी भी बचे हुए हैं। यहां आकर किसी को भी सूकून महसूस हो सकता है।

Related posts

नरसिंह के पिता को बेटे के बेदाग होने का भरोसा

bharatkhabar

मिशन शक्ति का तीसरा चरण 30 जुलाई से, जानिए क्या है तैयारी

Aditya Mishra

UP: बिरादरी का आजतक कोई घोड़ी नहीं चढ़ा, पर ये दूल्‍हा जिद पर अड़ा, चौंका देगी वजह 

Shailendra Singh