featured यूपी

यूपी ATS ने हथियार तस्कर जावेद को किया गिरफ्तार, खालिस्तानी आतंकियों को अवैध तरीके से सप्लाई करता था हथियार

meerut javed यूपी ATS ने हथियार तस्कर जावेद को किया गिरफ्तार, खालिस्तानी आतंकियों को अवैध तरीके से सप्लाई करता था हथियार

UPATS ने शातिर हथियार तस्कर जावेद को गिरफ्तार किया। खबर है कि जावेद खालिस्तानी आतंकियों को हथियार सप्लाई करता है।

मेरठ। UPATS ने शातिर हथियार तस्कर जावेद को गिरफ्तार किया। खबर है कि जावेद खालिस्तानी आतंकियों को हथियार सप्लाई करता है। जब पुलिस ने राधना गांव में छापा मारा जो जावेद ने भागने की कोशिश की लेकिन UPATS ने जावेद का पीछा कर उसको उसके साथी के साथ हापुड़ से गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल जावेद से मेरठ ला कर उससे पूछताछ चल रही है। पुलिस जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर जावेद और उसके साथी क्या साजिश कर रहे थे।

meerut javed.jpg 2 यूपी ATS ने हथियार तस्कर जावेद को किया गिरफ्तार, खालिस्तानी आतंकियों को अवैध तरीके से सप्लाई करता था हथियार

बता दें कि खालिस्तान मूवमेंट एक बार फिर जोर पकड़ता जा रहा हैं। लेकिन अभी इनके मंसूबे समझ नही आ रहे की आखिर अचानक क्यों खालिस्तानी आतंकवादी गतिविधि सामने आने लगी हैं कुछ दिन पहले उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक खालिस्तानी आतंकवादी मिला था और आज उत्तर प्रदेश एन्टी टेररिस्ट स्क्वाड ने मेरठ के ग्राम राधना से जावेद नामक हथियार सप्लायर को पकड़ा हैं। सूचना ये थी कि ये कोई बड़ी खेप हथियारों की खालिस्तानी आतंकवादी संगठन को दे रहा था।

https://www.bharatkhabar.com/38-new-cases-of-corona-infection-have-been-reported-in-uttarakhand/

फिलहाल पुलिस जावेद से पूछताछ कर रही है कि आखिर हथियारों की बड़ी खैंप वो आतंकियों को क्यो दे रहा था। बता दें कि जावेद मेरठ के किठौर क्षेत्र के राधना गांव का रहने वाला है। बताया गया कि उसके खिलाफ पंजाब में केस दर्ज है। पंजाब से ही वांछित चल रहा था। जावेद खालिस्तानियों को अवैध तरीके से हथियार सप्लाई करता था। आरोपी की तलाश में एटीएस लंबे समय से पीछा कर रही थी। इससे पहले भी राधना गांव निवासी कई अपराधी हथियारों के मामले में गिरफ्तार हो चुके हैं।

Related posts

RESEARCH: कोरोना होते हुए ब्रेस्टफीडिंग!, दूध पिलाने से नवजात बच्चों में TRANSFER हो सकता है वायरस?

Rahul

राफेल विमान : 10 अक्टूबर को होगी राफेल पर रोक लगाने वाली याचिका की सुनवाई: सुप्रीम कोर्ट

mahesh yadav

माफिया अतीक के गुर्गे ने इतने करोड़ की अवैध प्लाटिंग की, अनजान बना रहा प्रशासन, पढ़ें पूरी खबर

Shailendra Singh