featured दुनिया

पुलिस वाले के घर जन्मे दुनिया के सबसे मोस्ट वॉन्टेड क्रिमनल दाउद इब्राहिम के अनसुने किस्से..

d पुलिस वाले के घर जन्मे दुनिया के सबसे मोस्ट वॉन्टेड क्रिमनल दाउद इब्राहिम के अनसुने किस्से..

भारत ही नहीं दुनिया के मोस्ट वॉन्टेड क्रिमनल कहे जाने वाले डॉन डाउद इब्राहिम की मौत की खबर आ रही है। खबरों की माने तो पाकिस्तान में कोरोना के चलते दाउद की मौत हुई है। हालाकि अभी तक ये नहीं पता चला है कि, इस दावे में कितनी सच्चाई है।लेकिन इस बीच सोशल मीडिया पर लोग दाउद और उसकी जिंदगी के इतिहास को खंगालने लगे हैं। इसीलिए आज हम आपको मोस्ट वॉन्टेड क्रिमनल कहे जाने वाले दाउद इब्राहिम की जिंदगी के कुछ अनसुने किस्से सुनाने जा रहे हैं।

दाऊद इब्राहिम का जन्म महाराष्ट्र के खेद रत्नागिरी में हुआ था। पिता इब्राहिम कस्कर पेशे से मुंबई पुलिस में हेड कॉस्टिबल थे। बावजूद इसके उन्हें अपने परिवार का खर्च चलाने में परेशानी होती थी, क्योंकि उनका परिवार बड़ा था।शायद यही वजह रही कि दाऊद को बचपन से ही जल्द से जल्द पैसा कमाने की ललक थी। उसे किसी भी तरह से बहुत सारे पैस कमा कर अमीर बनना था।

dawood 1 पुलिस वाले के घर जन्मे दुनिया के सबसे मोस्ट वॉन्टेड क्रिमनल दाउद इब्राहिम के अनसुने किस्से..सके चलते उसने 9वीं क्लास के बाद से ही पढ़ाई छोड़ दी और आपराधिक गतिविधियों में लग गया।दाऊद ने अपनी क्रिमिनल लाइफ़ की शुरूआत एक बिजनेसमैन को लूट कर की। इसके लिए उसे जेल भी जाना पड़ा था. जब उसके पिता को इस बात का पता चला, तो उन्होंने उसे अपने घर से निकाल दिया।

घर से बेघर होने के बाद दाऊद ने मुंबई के तब के अंडरवर्ल्ड डॉन करीम लाला की गैंग जॉइन कर ली। करीम से अपराधिक दुनिया के सारे पैंतरे सीखने के बाद दाऊद ने अपनी राह अलग कर ली।

अब वह अपने भाई साबिर के साथ अपना एक अलग गैंग चलाने लगा।80 के दशक में हाजी मस्तान और करीम लाला जैसे डॉन्स का राज था। इसी बीच दाऊद तेजी से ऊपर उठा और उसने धीरे-धीरे इन दोनों को किनारे कर अपने साथियों के साथ मिलकर एक अलग गैंग बनाई।
लेकिन 1980 के दशक में उनका नाम मुंबई अपराध जगत में बहुत तेज़ी से उभरा और कहा जाता था कि उसकी पहुंच फिल्म जगत से लेकर सट्टे और शेयर बाज़ार तक पहुंच गई।

हालांकि बाद में वो भारत छोड़कर भाग गया। लेकिन पुलिस के मुताबिक दाऊद इब्राहिम विदेश में बैठे हुए भी भारत में कई वारदातों को अंजाम देने का हुक्म देता रहा। 1993 में देश की आर्थिक राजधानी मुंबई सिलसिलेवार बम धमाकों से दहल गई थी। इसे दहला देने वाला और कोई नहीं बलिकि दाउद ही था। इस आतंकी वारदात में 257 लोगों की मौत हो गई थी और करीब 800 लोग घायल हुए थे। इन धमाकों की धमक आज भी भारतीयों के ज़ेहन में कायम है, जिसका मास्टर माइंड था भारत का दुश्मन नंबर वन दाऊद इब्राहिम।

एक जमाने में बॉम्बे अंडरवर्ल्ड के बेताज बादशाह रहे इस डॉन को देश की पुलिस आज भी ढ़ूंढ रही है। इसके पीछे इंटरपोल की पुलिस भी पड़ी है, जिसने उसके खिलाफ रेड कार्नर नोटिस भी जारी कर रखा है। लेकिव वो अभी तक नहीं पकड़ा हुआ है । दाउद समय-समय पर अपने ठिकाने बदता रहता है। सबसे ज्यादा वो पाकिस्तान और दुबई में रहता है।

कहा जाता है कि तमाम अपराधिक गतिविधियों के साथ ही दाऊद ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में पैसा लगाया और क्रिकेट में भी अब वो दखल देने लगा था।उसे कई बार दुबई में क्रिकेट स्टेडियम में देखा गया।

https://www.bharatkhabar.com/corona-figures-are-now-frightening-in-the-country/

पुलिस के मुताबिक दाऊद मैच फिक्स कराता था और उस पर सट्टा लगाकर करोड़ों का मुनाफा कमाता था।

इसके साथ-साथ उसका नाम ‘हवाला’ या मनी लॉन्ड्रिंग में भी शामिल रहा, जहां काले धन का आदान-प्रदान किया जाता है। इस तरह दाउद एक साथ कई गतिविधियों में शामिल रहा है।
अचानक से दाउद की मौत ने एक बार फिर से उसे जिंदा कर दिया है। क्योंकि लोग उसके पुराने इतिहास जानने के लिए खबरें तलाश रहे हैं।

Related posts

भारत में बन रही कोवाक्सीन का बंदरों में दिखा सकारात्मक असर

Trinath Mishra

CSIR ने कम प्रदूषण वाले पटाखे-स्वास,सफल और स्टार विकसित किये-डॉ.हर्षवर्धन

mahesh yadav

कोरोना में पैरोल पर छूटे इतने कैदी गायब, जेल प्रशासन के पास नहीं कोई जानकारी

Shailendra Singh