रिश्तों को शर्मसार करते हुए एक खबर सामने आयी है। जिसने चारों तरफ सनसनी फैला दी है। केरल में एक पति ने पत्नी का जबरन गैंगरेप दोस्तों से करवाया है। जिसके बाद हर तरफ मामले की चर्चा होने लगी है।घटना केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम की है। यहां पति ने 25 वर्षीय महिला को जबरन शराब पिलाई, जिसके बाद चार दोस्तों ने उसके साथ गैंगरेप किया।
स दौरान दरिंदगी की हद पार करते हुए महिला के शरीर को सिगरेट से जलाया भी है। पुलिस ने मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने बताया कि घटना गुरुवार की है, संदेह है कि आरोपियों ने महिला के पांच साल के बच्चे की भी पिटाई की है, जो घटना के वक्त वहां मौजूद था।केरल राज्य महिला आयोग ने इस गैंगरेप को लेकर अपने यहां भी मामला दर्ज किया है। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति उसे और दोनों बच्चों को लेकर गुरुवार को पुथुकुरिची के पास बीच पर गया। बाद में वह सभी को लेकर पास स्थित अपने दोस्त के घर गया जहां महिला को जबरन शराब पिलाई गई। इसके बाद महिला के बड़े बेटे के सामने पति के दोस्तों ने उसके साथ गैंगरेप किया।
पुलिस के मुताबिक, महिला को एक राहगीर ने सड़क किनारे शराब के नशे में देखा और अपनी कार से उसे उसके घर पहुंचाया। फिर उसने पुलिस को पूरी घटना की सूचना दी। राहगीर ने बाद में कुछ समाचार चैनलों को बताया कि महिला रो रही थी और उसके चेहरे पर चोट के निशान थे, वह मदद मांग रही थी।
https://www.bharatkhabar.com/corona-vaccine-being-made-in-india-know-when-and-how-it-will-work/
जिसके बाद मामला सामने आया। दरिंदगी से भरी हुई इस घटना की हर तरफ चर्चा हो रही है। इसके साथ ही लोगों के मन में सावल उठ रहे हैं कि, देश के सबसे पढ़े-लिखे राज्य में इस तरह की शर्मसार रने वाली घटना वाकई में सोच में डाल देने वाली घटना है।