featured मनोरंजन

सुशांत सिंह के घर पर टूटी मुसीबत, भाभी की हुई मौत..

sushant singh rajput 23 सुशांत सिंह के घर पर टूटी मुसीबत, भाभी की हुई मौत..

बॉलीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी थी। जिसकी वजह से उनके परिवार के साथ-साथ उनके फैंस में भारी शौक देखने को मिल रहा है। कल शाम सुशांत सिंह राजपूत को मंचतत्वों में विवलिन कर दिया गया।उनका परिवार इस गम से बाहर निकला भी नहीं था कि, आज सुशांत की भाभी की मौत की खबर ने बको हिलाकर रख दिया।

sushant सुशांत सिंह के घर पर टूटी मुसीबत, भाभी की हुई मौत..
सुशांत सिंह राजपूत के कजन भाई की पत्नी का भी बिहार में निधन हो गया। जिस समय यहां सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार किया जा रहा था, उसी समय वहां उनकी भाभी का भी निधन हो गया।सुधा देवी अम्बरेन्द्र सिंह की पत्नी थीं, जो कि सुशांत राजपूत के रिश्ते में चचेरे भाई थे और पड़ोसी भी थे। पिछले कुछ दिनों से सुधा देवी बीमार चल रही थीं। सोमवार की शाम 5 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया।

खबरों की मानें तो सुशांत की भाभी सुधा देवी को एक्टर के निधन से सदमा लगा था। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि सुशांत के असामयिक निधन के बारे में पता चलने के बाद सुधा देवी ने खाना खाना बंद कर दिया था। सुशांत सिंह राजपूत अपने परिवार के काफी करीब थे। जब एक्टर के पिता को फोन पर उनके निधन के बारे में पता चला तो वह भी बिल्कुल टूट गए थे। बीते दिन एक्टर का मुंबई में ही अंतिम संस्कार किया गया, जिसके लिए उनका परिवार पटना से मुंबई आया था।

https://www.bharatkhabar.com/nepal-is-under-pressure-due-to-fear-of-china/
अब अचानक से परिवार मं दूसरी मौत ने सबको सदमें में डाल दिया है। सुशांत के पिता की तबियत बेटे की मौत के बाद ही बिगड़ गई थी। बड़ी ही मुश्किल से उन्होनें बेटे को अंतिम विदाई दी। वहीं घर में हुई दूसरी मौत ने उनके घर पर गमों का पहाड़ तोड़ दिया है।

Related posts

अनिल-सोनम फिल्म का टाइटल- एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा

Rani Naqvi

Ganpati Visarjan: आज धूमधाम से होगी बप्पा की विदाई, विसर्जन के समय रखें इन बातों का ध्यान

Rahul

राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने जारी किया 12वीं क्लास के एडमिट कार्ड, स्कूल ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड

Rani Naqvi