featured धर्म

21 जून को पड़ने वाला सूर्यग्रहण आफत बनकर टूट रहा दुनिया पर, प्राकृतिक आपदाएं लेंगी लोगों की जान..

sun 1 21 जून को पड़ने वाला सूर्यग्रहण आफत बनकर टूट रहा दुनिया पर, प्राकृतिक आपदाएं लेंगी लोगों की जान..

21 जून को साल का पहला सूर्स ग्रहण पड़ने जा रहा है। जिसका असर देश ही नहीं दुनिया पर भी पड़ रहा है। ये बात इसलिए कही जा रही है क्योंकि ज्योतिषि प्राकृतिक आपदाओं की भविष्यवाणी कर रहे हैं।हिंदी कैलेंडर के इस महीने में कई महत्वपूर्ण घटनाएं होने के योग बन रहे हैं। ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि, आषाढ़ महीने में सूर्यग्रहण के अलावा 5 ग्रहों के वक्री होने से प्राकृतिक आपदाएं आने की आशंका है।

surye 1 21 जून को पड़ने वाला सूर्यग्रहण आफत बनकर टूट रहा दुनिया पर, प्राकृतिक आपदाएं लेंगी लोगों की जान..
इस महीने ज्यादा बारिश, समुद्री चक्रवात, भूकंप, तूफान और महामारी से जन-धन की हानि का खतरा बन रहा है। इसके अलावा भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश में चक्रवात के साथ भयंकर बारिश हो सकती है।

आषाढ़ महीने में 5 शनिवार होने से महंगाई बढ़ सकती है जबकि 5 रविवार का होना शोक संताप को बढ़ाने वाला और कष्टकारी योग है। लोगों में डर बढ़ेगा। देश में कई जगहों पर जीवन अस्त-व्यस्त हो सकता है। इसके अलावा आषाढ़ शुक्लपक्ष की पंचमी को मघा नक्षत्र और शुक्रवार होने से समुद्री तूफान की अशंका भी बन रही है।

21 जून को सूर्य ग्रहण पर सूतक 20 जून की रात 10 बजकर 5 मिनट से आरंभ होकर ग्रहण के समाप्ति तक रहेगा।सूर्यग्रहण भारत में सुबह करीब 10 बजे से दोपहर 2:30 बजे के बीच देखा जा सकेगा। इसके अलावा सूर्यग्रहण का स्पर्श 10:16 तथा मध्यकाल 11:56 जबकि 1:42 बजे मोक्ष हो जाएगा।

वहीं 3:26 बजे तक ग्रहण का पूर्वकाल रहेगा। वहीं ग्रहण का सूतक काल शनिवार रात्रि 10:16 बजे आरंभ हो जाएगा। उन्होंने बताया कि ये ग्रहण भारत के अलावा नेपाल, पाकिस्तान, सऊदी अरब, यूऐई, एथोपिया तथा कोंगों में दिखाई देगा।

किस राशि पर कैसा पड़ेगा प्रभाव?

मेष: सामाजिक प्रतिष्ठा में होगी वृद्धि, लोगों से मिलेगा मान-सम्मान।
वृषभ: आर्थिक पक्ष और कार्यक्षेत्र के लिए नुकसानकारी रहेगा, ऐसे में थोड़ा सावधान रहें।
मिथुन: वाहन सावधानी से चलाएं। दुर्घटना में चोटिल होने की संभावना है। लड़ाई-झगड़ा भी हो सकता है।
कर्क: जमीन-जायदाद से जुड़े मसले पर विवाद होने की संभावना है।
सिंह: दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। जीवनसाथी के माध्यम से किसी प्रकार का आर्थिक लाभ हो सकता है।
कन्या: सूर्य ग्रहण आपके लिए कोई शुभ समाचार ला सकता है।
तुला: इस समय खुद को शांत रखें क्योंकि आपका किसी से वाद-विवाद हो सकता है।
वृश्चिक: आपको इस दौरान किसी प्रकार के कष्ट का सामना करना पड़ सकता है।
धनु: दांपत्य जीवन को लेकर तनाव रहेगा। जीवनसाथी की सेहत में गिरावट आ सकती है।
मकर: आपके लिए ग्रहण शुभ है। इससे आपको लाभकारी परिणाम प्राप्त होंगे।
कुंभ: ग्रहण के अशुभ प्रभाव से आपको मानसिक बेचैनी रहेगी। आपको तनाव का सामना भी करना पड़ सकता है।
मीन: ग्रहण के अशुभ प्रभाव से आपकी सेहत बिगड़ सकती है। मानसिक तनाव का भी सामना करना पड़ सकता है।

https://www.bharatkhabar.com/sc-refuses-to-petition-54-day-salaries-of-employees/
इसलिए जहां तक हो सके सूर्य ग्रहण के दिन सोच-समझकर की कदम उठाएं। और अन्यथा आपको कई मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है।

Related posts

गंगा दशहरा स्पेशलः कासगंज के पाताल लोक में भागीरथ ने की थी कठोर तपस्या

Shailendra Singh

सबरीमाला मंदिर विवाद की पुनर्विचार याचिकाओं पर आज सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

mahesh yadav

मुंगेर बवाल के बाद चुनाव आयोग ने DM और SP को हटाया

Samar Khan