featured देश

सेक्स चेंज कराने की वजह से नौसेना से निकाले गए नाविक मनीष गिरि

manish giri

नई दिल्ली। भारतीय नौसेना के एक नाविक ने अपना सेक्स चेंज करा लिया है। जिसकी वजह से उसे नौसेना से बर्खास्त कर दिया गया। दरअसल नाविक ने छूट्टी के दौरान सेक्स चेंज की सर्जरी कराई थी। भारतीय नौसेना ने मीडिया को बताते हुए कहा कि मनीष ये अपनी मर्जी से किया है। जिसे अब बदला नहीं जा सकता। नौसेना ने जानकारी देते हुए कहा कि नौसेना से नाविक मनीष गिरि को हटा दिया गया है। उनका कहना है कि ये नियम नौसेना के उन नियमों के तहत उठाया गया है। जिसमें ये बता दिया जाता है कि सेवा की कोई जरूरत नहीं रह गई है। मनीष ने भारतीय नौसेना में एक नाविक के रूप में नौकरी के लिए भर्ती की थी। उस वक्त मनीष का जेंडर कुछ और था।

manish giri
manish giri

बता दें कि नौसेना का कहना है कि भारतीय नौसेना सर्विसेज के मौजूदा नियम बदलते लैंगिक स्थिति के कारण नाविकों को सेवा जारी रखने की अनुमति नहीं देते हैं। गौरतलब है कि नौसेवा के पद पर सिर्फ पुरूषों की नियुक्ति होती है। लेकिन मनीष के जेंडर चेंज कराने की वजह से उन्हें नौसेना से निकाल दिया है।

Related posts

कांग्रेस पार्षद ने मेयर के सामने रखी चूड़ियां, कहा- पहनलो इन्हें

Vijay Shrer

आज का राशिफलः मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा, जीवन में आएगा परिवर्तन

Rahul

बिहार में फिर कहर बरपा रहे नक्सली, सरेआम गोलियों से किसान को किया छलनी

mahesh yadav