featured देश

पीएम मोदी ने दिल्ली के लाल किले में बने सुभाष चंद्र बोस म्यूजियम का उद्घाटन किया

bos 2 पीएम मोदी ने दिल्ली के लाल किले में बने सुभाष चंद्र बोस म्यूजियम का उद्घाटन किया

नई दिल्ली। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 122वीं जयंती पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के लाल किले में बने सुभाष चंद्र बोस म्यूजियम का उद्घाटन कर इसे राष्ट्र को समर्पित किया। इस म्यूजियम में सुभाष चंद्र बोस और आजाद हिंद फौज से जुड़ी चीजों को प्रदर्शित किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सुभाष चंद्र बोस के पोते चंद्र बोस भी मौजूद इस मौके पर लाल किला में मौजूद हैं। सिर्फ यही नहीं इसके साथ ही आज प्रधानमंत्री याद-ए-जलियां संग्रहालय (जलियांवाला बाग और प्रथम विश्वयुद्ध पर संग्रहालय) और 1857 (प्रथम स्वतंत्रता संग्राम) पर बने संग्रहालय और भारतीय कला पर दृश्यकला संग्रहालय भी देखने गए।

bos 2 पीएम मोदी ने दिल्ली के लाल किले में बने सुभाष चंद्र बोस म्यूजियम का उद्घाटन किया

जानकारी के अनुसार इस म्यूजियम में नेताजी द्वारा इस्तेमाल की गई तलवार, कुर्सी के साथ ही आईएनए से जुड़े पदक, वर्दी, बैज और अन्य चीजें भी देखी जा सकती हैं। बता दें कि आईएनए के खिलाफ जो मुकदमा दायर किया गया था उसकी सुनवाई लाल किले के परिसर में ही की गई थी, यही वजह है यहां संग्रहालय बनने का।म्यूजियम देखने आने वालों को बेहतरीन अनुभव प्राप्त हो इसके लिए इसे खास तौर से डिजाइन किया गया है।

बताया जा रहा है कि यहां पेंटिंग, फोटो, पुराने रिकॉर्ड, अखबार की कटिंग, ऑडियो-विडियो क्लिप, मल्टीमीडिया और एनिमेशन की भी सुविधा है। आजाद हिंद फौज ने अंडमान निकोबार द्वीप समूह में 75 साल पहले तिरंगा फहराया था। इसी की 75वीं वर्षगांठ होने के मौके पर कुछ समय पहले ही पीएम नरेंद्र मोदी अंडमान के दौरे पर गए थे। तब उन्होंने तीन द्वीपों का नाम सुभाष चंद्र बोस के नाम पर रखने का ऐलान किया था। अंडमान के हैवलॉक द्वीप का नाम स्वराज द्वीप, नील द्वीप का नाम शहीद द्वीप और रॉस द्वीप को नेताजी सुभाष चंद्र द्वीप के नाम से जाना जाएगा।

Related posts

ब्रिक्स सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन

Rahul srivastava

बारामुला में आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान एक पुलिसकर्मी शहीद

shipra saxena

रामलला का दर्शन करने ट्रेन से अयोध्या जायेंगे राष्ट्रपति

Shailendra Singh