featured खेल

पीएम मोदी ने धोनी के नाम पर लिखा खास लेटर , दुनियाभर में हो रही चर्चा..

dhoni 1 पीएम मोदी ने धोनी के नाम पर लिखा खास लेटर , दुनियाभर में हो रही चर्चा..

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और शानदार बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने जब से अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास लेने का एलान किया है। तब से दुनियाभर में उनके फैंस के साथ-साथ हर उस शख्स का दिल टूट गया है। जो किसी भी शांत स्वाभाव के व्यक्ति का कायल है। तभी तो आम हो या खास सभी धोनी की चर्चा कर रहे हैं। ऐसा ही कुछ देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने भी किया पीएम मोदी ने धोनी को लेटर लिखकर दुनिया के हर इंसान का दिल छू लिया है।

pm modi 6 पीएम मोदी ने धोनी के नाम पर लिखा खास लेटर , दुनियाभर में हो रही चर्चा..
मोदी ने धोनी को लिखा, ’15 अगस्त को आपने अपने सादे अंदाज में एक छोटा वीडियो साझा किया जो पूरे देश में एक लंबी और जुनूनी बहस के लिए काफी था। 130 करोड़ भारतीय निराश हैं लेकिन साथ ही जो आपने पिछले डेढ़ दशक में भारत के लिए किया उसके लिए आपके आभारी भी हैं।’मोदी ने आगे लिखा, ‘आपके करियर को देखने का एक तरीका आंकड़ो के चश्मे से देखने का है। आप भारतीय क्रिकेट के सबसे कामयाब कप्तानों में शामिल हैं। भारत को दुनिया में चोटी की टीम बनाने में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। क्रिकेट के इतिहास में आपका नाम दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में, सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में और नि:संदेह सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर्स में आएगा। ‘
उन्होंने आगे लिखा, ‘मुश्किल हालात में आप पर निर्भरता और मैच को खत्म करने का आपका स्टाइल, खास तौर पर 2011 वर्ल्ड कप फाइनल, पीढ़ियों तक लोगों को याद रहेगा।’

प्रधानमंत्री ने आगे लिखा, ‘लेकिन महेंद्र सिंह धोनी का नाम सिर्फ उनके करियर के आंकड़ो के लिए याद नहीं किया जाएगा और न ही किसी इकलौते मैच को जीतने में उनकी भूमिका के लिए जाना जाएगा। आपको सिर्फ एक खिलाड़ी के रूप में देखना अन्याय होगा। आपको देखने का सही तरीका एक फिनॉमिना है।’

पीएम मोदी के इस लेटर की दुनियाभर में तारीफ हो रही है। पीएम मोदी से इतनी सराहना मिलने के बाद कैप्टन कूल ने अपने अंदाज में पीएम मोदी का शुक्रिया अदा करते हुए ट्विट किया।धोनी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘एक कलाकार, सैनिक और खिलाड़ी को प्रशंसा की कामना होती है। वे चाहते हैं कि उनकी मेहनत और बलिदान को सभी पहचानें। शुक्रिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आपकी ओर से मिली प्रशंसा और शुभकामनाओं के लिए। ‘

https://www.bharatkhabar.com/will-get-domicile-certificate-by-post-kashmir/
पीएम मोदी ने जिस तरह से धोनी की तरफ की है। उसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। इसके साथ ही कैप्टन कूल की उपलब्धियां दुनियाभर में याद की जा रहीं हैं।

Related posts

इलाहाबाद और फैजाबाद जिले का नाम बदलने के बाद अब संभल का भी नाम बदलने की मांग

Rani Naqvi

बंगाल चुनाव के बाद आरएसएस में बड़ा फेरबदल 

Shailendra Singh

आज फिर घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, पेट्रोल 15 पैसे तो डीजल 10 पैसे हुआ सस्ता

mahesh yadav