भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कैप्टन महेन्द्र सिंह धोनी ने अपने फैंस को बड़ा झटका देते हुए रिटायरमेंट का एलान कर दिया। धोनी के रिचायरमेंट को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही थीं। धोनी के उनके फैंस काफी निराश हो गये हैं।महेंद्र सिंह धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उन्होंने आर्मी अंदाज में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करके इसकी घोषणा की।
महेंद्र सिंह धोनी ने अपना अंतिम मैच आईसीसी वनडे विश्व कप 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। यह वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मैच था, जिसमें भारत को हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच के बाद से ही धोनी क्रिकेट और भारतीय टीम से दूर थे। धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा है, मगर वह आईपीएल खेलते रहेंगे. कुछ दिन पहले ही चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ ने कहा था कि धोनी आईपीएल 2020 और 2021 आईपीएल खेलते रहेंगे और जहां तक होगा 2022 में भी नजर आएंगे।
धोनी ने दिसंबर 2014 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। बीते कई दिनों से इस विकेटकीपर बल्लेबाज के संन्यास को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं। धोनी ने वर्ल्ड कप के बाद दो महीने का ब्रेक लिया था। वह वेस्ट इंडीज दौरे पर टीम के साथ नहीं थे और भारतीय सेना के साथ काम करने चले गए थे। धोनी ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में भी नहीं खेलने का फैसला किया।झारखंड क्रिकेट से उठकर धोनी भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे कामयाब कप्तानों तक पहुंचे। उनकी कप्तानी में ही भारत ने पहले वर्ल्ड टी20 का खिताब जीता था। 2007 में युवा टीम के साथ धोनी ने यह करिश्मा किया था। इसके बाद श्रीलंका के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में 2 अप्रैल 2011 को उनकी कप्तानी में भारत ने करीब 28 साल बाद वर्ल्ड कप (50 ओवर) की ट्रोफी पर कब्जा किया था। फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ लगाया गया वह विजयी छक्का भला कौन भूल सकता है।
पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ-साथ अनुभवी भारतीय बल्लेबाज सुरश रैना ने भी इंटरनैशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है।सुरेश रैना ने अपने ऑफिशियरल इंस्टाग्राम से केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी, अंबाती रायडू, कर्ण शर्मा और मोनू सिंह के साथ एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन दिया- यह आपके साथ खेलना काफी प्यारा रहा महेंद्र सिंह धोनी। पूरे दिल से गर्व के साथ, मैं आपकी इस यात्रा में शामिल होना चाहता हूं। शुक्रिया भारत। जय हिंद।
https://www.bharatkhabar.com/74th-independence-day-2020-on-flag-hosting/
धोनी के इस एलान ने उनके फैंस का दिल चोड़ के रख दिया है। लेकिन इस बीच राहत की खबर ये है कि, धोनी आईपीएल में नजर आएंगे।