featured देश लाइफस्टाइल

जानिए दुनिया के सबसे Powerful पासपोर्ट के बारे में, इतने नबंर पर भारत का स्थान

eee 1 जानिए दुनिया के सबसे Powerful पासपोर्ट के बारे में, इतने नबंर पर भारत का स्थान

नई दिल्ली। दुनिया में हर क्षेत्र में कौन आगे है कौन पीछे है इसको मांपने के लिए एक पैमाना है। जिसको लेकर लोग ज्यादा उत्सुक भी होते है और गर्व भी महसूस करते है..ऐसी ही एक संस्था है। हेनले पासपोर्ट इंडेक्‍स और इस संस्था ने हाल ही में अपनी 2019 की रिपोर्ट जारी की है। जिसमें दुनिया का सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट देश कौन सा है बताया गया है।

हालिया रैकिंग में दो एशियाई देशों जापान और सिंगापुर ने संयुक्तरूप से पहला स्थान हासिल किया है। भारत इस सूची में 86वें स्थान पर है। यह रैंकिंग देशों के पासपोर्ट की ताकत पर निर्भर करती है। जिस देश के पासपोर्ट के जरिए बगैर वीजा या वीजा ऑन अराइवल सबसे अधिक देशों में आने-जाने की छूट होती है, वह सबसे अधिक ताकतवर पासपोर्ट माना जाता है।

eee 1 जानिए दुनिया के सबसे Powerful पासपोर्ट के बारे में, इतने नबंर पर भारत का स्थान

हेनले पासपोर्ट इंडेक्‍स की मानें तो दुनियाभर में सबसे ताकतवर पासपोर्ट जापान का माना गया है। यह इसकी लिस्‍ट में नंबर वन पर है। कोई भी जापानी नागरिक अपने पासपोर्ट पर दुनिया में सबसे अधिक जगहों पर वीजा फ्री एंट्री ले सकता है। वह करीब भारत, चीन, श्रीलंका, आस्‍ट्रेलिया इंडोनेशिया, न्‍यूजीलैंड समेत दुनिया के करीब 190 देशों में बिना वीजा जा सकता है। वहीं जापानी नागरिक को अफ्रीका के कुछ देश, पाकिस्‍तान, रूस, भूटान, अफगानिस्‍तान, आदि देशों के लिए वीजा चाहिए होता है। आपको यहां पर ये भी बता दें कि इस लिस्‍ट में दुनिया के टॉप 50 देशों के ताकतवर पासपोर्ट में भी भारत नहीं आता है। भारत ही नहीं बल्कि पाकिस्‍तान, श्रीलंका, भूटान, नेपाल, बांग्‍लादेश भी इस लिस्‍ट में कहीं पीछे आते हैं। रैंकिंग के अनुसार जापान और सिंगापुर के पासपोर्ट से 189 देश आने की अनुमति देते हैं। भारत के पासपोर्ट से 58 देशों में बगैर वीजा आनेजाने की अनुमति है।वहीं पड़ोसी पाकिस्तान काफी पीछे है। इस बार के पासपोर्ट इंडेक्स में कई फेरबदल हुए हैं। ताजा इंडेक्स में भारत और पाकिस्तान दोनों ही फिसले हैं। भारत जहां इस वर्ष के शुरुआत में 79वें स्थान पर था और 61 देशों में बगैर वीजा जाने की अनुमति थी, वही अब रैंक 86 हो गई है और भारत का स्कोर 58 हो गया है। इस इंडेक्स में स्कोर का मतलब है कि कितने देशों में उस पासपोर्ट के जरिए वीजा मुक्त या वीजा आन अराइवल प्रवेश मिल सकता है। पाकिस्तान की मौजूदा रैंकिंग 106 और स्कोर 30 है जबकि पिछली बार स्कोर 33 और रैंकिंग 102 थी।

आपको बता दें कि ये ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी से प्राप्त आंकड़ों पर आधारित है। इसके लिए 199 पासपोर्ट और 227 गंतव्य स्थलों को शामिल किया गया। इंडेक्स की नवीनतम रैंकिंग से पता चलता है कि दुनियाभर के देश आर्थिक और सामाजिक प्रगति के लिए वीजा के खुलेपन को महत्वपूर्ण रूप से देखते हैं।

 

 

Related posts

उन्नाव में योगी आदित्यनाथ पर बरसे अखिलेश यादव, कहा- उन्हें लैपटॉप…

Shailendra Singh

फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने भारतीय फिल्म एंड टेलीविजन संस्थान के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

Rani Naqvi

The Kashmir Files: उत्तराखंड में फिल्म द कश्मीर फाइल्स टैक्स फ्री, सरकार ने दिए निर्देश

Rahul