featured Breaking News देश

धनबाद में खूनी खेल, डिप्टी मेयर को मारी 17 गोलियां

dhnabad धनबाद में खूनी खेल, डिप्टी मेयर को मारी 17 गोलियां

धनबाद। झारखण्ड के धनबाद में एक बार फिर से खूनी खेल देखने को मिला है। मंगलवार देर रात डिप्टी मेयर नीरज सिंह सहित चार लोगों मौत के घाट उतर दिया है। इस संघर्ष के बाद एक बार फिर से धनबाद की धरती लाल रंग में रंग गई है। डिप्टी मेयर की इस तरह हत्य़ा होने के बाद एक बार फिर से इलाके का माहौल तनावपूर्ण हो गया है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को नीरज सिंह अपने दो बॉडीगार्ड और पीए के साथ कार में सवार होकर घर जा रहे थे। इस बीच अपराधियों ने कार पर फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग में नीरज सिंह को 17 गोलियां लगी है।

dhnabad धनबाद में खूनी खेल, डिप्टी मेयर को मारी 17 गोलियां

मृतकों में नीरज सिंह का पीए अशोक यादव, निजी अंगरक्षक मुन्ना तिवारी और ड्राइवर घोलटू बताए जा रहे हैं। घटना में नीरज सिंह का एक अन्य बॉडीगार्ड गंभीर रूप से घायल है। घटना में चार अपराधी शामिल थे। दो बाइक पर सवार होकर आये थे। सभी भागने में सफल रहे। घटनास्थल के पास ही नीरज के चचेरे भाई झरिया विधायक संजीव सिंह का आवास (कुंती निवास) है।

य़ूपी से जुड़े तार

इस घटना को बहुचर्चित सिंह मेंशन और रघुकुल की लड़ाई को सतह पर आने के रूप में देखा जा रहा है। इन दो परिवार के बीच लड़ाई का इतिहास काफी पुराना है। दोनों परिवार का यूपी के बलिया से जुड़ा है।

कौन है नीरज सिंह

नीरज सिंह राज्य के पूर्व मंत्री बच्चा सिंह के भतीजा हैं। 2014 में झरिया से कांग्रेस के टिकट पर नीरज सिंह ने चुनाव लड़ा था। लेकिन भाजपा के टिकट पर यहां से चुनाव लड़ रहे सूर्यदेव सिंह पुत्र संजीव सिंह से हार गये थे। नीरज ने अपने भाई एकल्ब्य सिंह को डिप्टी मेयर बनाने में सफलता हासिल की थी।
बीते एक माह पूर्व संजीव सिंह के करीबी रंजय सिंह की धनबाद में हत्या कर दी गयी थी। इस घटना में संजीव सिंह खेमे ने नीरज गुट पर हत्या की आशंका जाहिर की थी। इस घटना को रंजय सिंह की मौत का बदला के रूप में देखा जा रहा है।

Related posts

महिलाओं को सपा से जोड़ने के लिए लीलावती कुशवाहा ने कसी कमर

Aditya Mishra

सोनिया गांधी ने बुलाई कांग्रेस संसदीय दल की बैठक, रणनीति पर होगी चर्चा

shipra saxena

उत्तर प्रदेश: ATS के एडिशनल एसपी ने ऑफिस में ही खुद को मारी गोली, मौत

rituraj